{"_id":"5ec564e98ebc3e90440d6024","slug":"young-man-arrested-with-65-gram-heroin-sirsa-news-rtk55584081","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 ग्राम हेरोइन बरामद, कार सवार युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 ग्राम हेरोइन बरामद, कार सवार युवक काबू
विज्ञापन
young man arrested with 65 gram heroin
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान बस स्टैंड गांव मांगेआना क्षेत्र से कार सवार एक युवक को 65 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान अजायब सिंह निवासी नरवाना जिला बठिंडा पंजाब के रुप में हुई है। डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा के सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार और अवतार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गांव मांगेआना क्षेत्र में मौजूद थी, इसी दौरान सामने से आ रही कार को शक के आधार पर रोककर उक्त कार सवार युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि महिला संदीप कौर निवासी मांगेआना और गुरदीता निवासी नरवाना पंजाब भी इस हेरोइन तस्करी में शामिल हैं और उन्होंने पैसों का प्रबंध कर उक्त हेरोइन सप्लाई करने के लिए मंगवाई थी। डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि हेरोइन तस्करी से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर डबवाली और सीआईए डबवाली की टीमों का गठन किया गया है और शीघ्र ही दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
28 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू
सिरसा। जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान नोहरिया गेट सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 28 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान कमल और मोहनलाल निवासियान रानियां गेट सिरसा के रुप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम और धारा 188 के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सिरसा पुलिस की एक टीम नोहरिया गेट सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों ने पुलिस को देखकर मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त बाइक सवार दो युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।