{"_id":"69b1af48c306be43bd09ecf8","slug":"yoth-drowned-in-miner-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154556-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माइनर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माइनर में डूबने से युवक की मौत
Wed, 11 Mar 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव मल्लेकां में गेहूं की फसल को पानी लगाने के दौरान माइनर में डूबने से गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। परिजनों के बयानों के आधार पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
गांव मल्लेकां निवासी जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह आठ मार्च को चरणजीत सिंह के खेत में गेहूं की फसल को पानी लगाने के लिए गया था। मल्लेका कसाबा माइनर के मोगे में जब वह कचरा निकालने लगा तो उसका अचानक पैर फिसल गया। माइनर में पानी अधिक होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। जब देर शाम तक वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 10 मार्च को एक चरवाहे ने मल्लेकां कसाबा माइनर में शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।