फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yogacharya working in AYUSH department dies after falling under combine

Sirsa News: आयुष विभाग में कार्यरत योगाचार्य की कंबाइन के नीचे आने से मौत

Sat, 19 Oct 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Yogacharya working in AYUSH department dies after falling under combine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव कर्मगढ़ में गोशाला के पास रोड पर जा रही कंबाइन को क्रॉस करते समय बाइक सवार कंबाइन के कटर में टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों में एक व्यक्ति उछल कर खेत में गिर गया तो, वहीं दूसरा व्यक्ति सड़क पर गिर गया और कंबाइन का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। बडागुढ़ा पुलिस ने साथी के बयान कंबाइन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में गांव भागसर निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह सिरसा में प्रिंटिंग की दुकान चलाता है। सरकारी अस्पताल सिरसा के आयुष विभाग में योगाचार्य के पद पर नौकरी करने वाले गांव फतेहपुरिया नियामत खां निवासी मांगेराम के साथ उनके पारिवारिक संबंध है। 17 अक्तूबर की रात्रि उसके घर पर सत्संग का कार्यक्रम था। धर्मपाल ने बताया कि दूसरे दिन 18 अक्तूबर की सुबह वह तथा मांगेराम बाइक पर सिरसा के लिए चल थे। करीब सवा 9 बजे जब वे गांव कर्मगढ़ में गोशाला के निकट पहुंचे तो सामने से सड़क पर एक कंबाइन आ रही थी। कंबाइन को क्रॉस करते अचानक कंबाइन का कटर उनके मोटरसाइकिल से टकरा गया। जिसके चलते वह उछलकर साइड में खेत में जा गिरा तो वहीं मांगेराम सड़क पर गिर गया। उसके ऊपर से कंबाइन का टायर गुजर गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मांगेराम को सिरसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में मांगेराम की मौत हो गई। एसआई मदन लाल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed