{"_id":"6942f7f6c3f451edee0c266b","slug":"yoga-is-a-powerful-medium-for-a-healthy-and-balanced-life-hemraj-sirsa-news-c-128-1-sir1002-149661-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग ही स्वस्थ और संतुलित जीवन का सशक्त माध्यम : हेमराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग ही स्वस्थ और संतुलित जीवन का सशक्त माध्यम : हेमराज
विज्ञापन
ऐलनाबाद। पतंजलि योग परिवार एवं ग्राम पंचायत ढाणी शेरांवाली के सदस्य शिविर का आरंभ करते हुए। यो
ऐलनाबाद। पतंजलि योग परिवार एवं ग्राम पंचायत ढाणी शेरांवाली के संयुक्त सहयोग से पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सरपंच नत्थुराम बरावड़, हनुमान गोदारा गोदारा एवं अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने की। मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग ही स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का सशक्त माध्यम है।
नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान से न केवल शरीर निरोग रहता है, बल्कि मानसिक तनाव, चिंता एवं अवसाद से भी मुक्ति मिलती है। शिविर के प्रथम दिन योग शिक्षक हुकम सिंह कथूरिया, मीडिया प्रभारी नवशेर सिंह एवं निरंजन गिदरा ने ग्रामवासियों को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
योग शिक्षकों ने योगाभ्यास की सही विधि बताते हुए सावधानियों एवं दैनिक जीवन में योग को अपनाने के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने शिविर को समाज के लिए लाभकारी बताया।
विज्ञापन
यह पांच दिवसीय योग शिविर प्रतिदिन निर्धारित समय पर आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य, योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। अंत इस मौके पर ओमप्रकाश, रिंकू सिंह, सुभाष, धर्मवीर, विशाल, सुरजीत सिंह, लालचंद, राजेश सिहाग व अन्य मौजूद रहे।