फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yatindra Singh became the district president of BJP in Sirsa and Renu Sharma in Dabwali

Sirsa News: सिरसा में यतिंद्र सिंह तो डबवाली में रेणु शर्मा बनीं भाजपा की जिलाध्यक्ष

Mon, 17 Mar 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Yatindra Singh became the district president of BJP in Sirsa and Renu Sharma in Dabwali
सिरसा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। भारतीय जनता पार्टी सिरसा से एडवोकेट यतिंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पहली बार डबवाली में भी जिला नियुक्त किया गया है। यहां रेणु शर्मा को कमान सौंपी गई है। भाजपा के इस कदम ने दूसरी पार्टियों को संगठन बनाने को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि भविष्य में डबवाली का जिला बनना तय है। ऐसे में रेणु शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाने से डबवाली में ग्राउंड स्तर पर तेजी से भाजपा कार्य कर पाएगी।
सिरसा में एडवोकेट यतिंद्र सिंह के सहारे भाजपा ने ओबीसी पर दाव खेला है। स्वर्णकार समाज से आने वाले एडवोकेट यतिंद्र सिंह की समाज में अच्छी पकड़ है। पूर्व में जिलाध्यक्ष रहते हुए भी उनका कार्य भाजपा को मजबूती देने वाला रहा है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में नए जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने कुर्सी पर बैठा कर एडवोकेट यतिंद्र सिंह का अभिनंदन किया। यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास दिखाया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास रहेगा। इससे पूर्व भी पार्टी ने जो जिम्मेदारियां दी हैं, उन्हें बखूबी तन-मन-धन से निभाया है। नगर परिषद चुनाव में जिस प्रकार सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी और शहरी सरकार भी भाजपा की बनाने में सफल रहे और 1996 के बाद दोबारा से कमल खिला है। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो फैसला लिया गया है, वे पार्टी हित में है और सभी मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जगदीश चोपड़ा, विजयपाल एडवोकेट, वेद फुलां जिला प्रभारी सिरसा, गोबिंद कांडा, पूर्व सिरसा विधायक मक्खन लाल सिंगला, श्याम बजाज, प्रदीप रातुसरिया, रोहताश जांगड़ा, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला,नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता आदि उपस्थित रहे।
:::::::::::::::::::
भाजपा में कई भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं यतिंद्र सिंह
यतिंद्र सिंह एडवोकेट इससे पूर्व भी सिरसा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा जिला महामंत्री, जिला प्रमुख, जिला संयोजक जैसी भूमिका का निर्वहन भी किया है। रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के सदस्य भी रहे है। मौजूदा समय में वह अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि०) के सरपरस्त हैं और स्वर्णकार समाज वेलफेयर सोसायटी सिरसा के संरक्षक हैं।

:::::::::::::::::::::::::
हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रह चुकी है रेणु शर्मा
डबवाली में वरिष्ठ नेता रेणु शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रेणु शर्मा इससे पहले हरियाणा सरकार में हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। उन्हें साल 2016 में मनोहर लाल सरकार में चेयरपर्सन बनाया गया था। रेणु शर्मा साल 2009 में डबवाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उस समय वह 1056 वोट लेकर सातवें नंबर पर रही थीं। रेणु शर्मा के पति डॉक्टर हैं। रेणु शर्मा भी अस्पताल संचालन में उनका सहयोग करती हैं। रेणु शर्मा महिला कोटे से जिलाध्यक्ष पाने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed