{"_id":"62ae108b569c8c5b482e2af2","slug":"worrying-addicts-do-not-even-understand-mother-s-love-sirsa-news-hsr634610753","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक : मां की ममता को भी नहीं समझते नशेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक : मां की ममता को भी नहीं समझते नशेड़ी
विज्ञापन
गांव बेगू में एक खाली प्लाट ग्रामीणों द्वारा तलाशी लेने पर बरामद नशा में प्रयोग होने वाली वस्तु क
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नशा करने वाले अब घर परिवार के सदस्यों के लिए मुसीबत बन गए हैं। नशेड़ी न तो मां के रिश्ते को देखता है और न ही पिता के। परिवार के सदस्य न तो उन्हें घर से बाहर निकाल सकते हैं और न ही उन पर लगाम लगा पा रहे हैं।
नशा करने वाले व्यक्ति के कारण परिवार की प्रतिष्ठा पर भी आंच पड़ता है। इन परिवार वालों का दुखड़ा है कि अपनी आपबीती किसकों सुनाएं। इन परिवारों का दुख दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसा ही एक वाक्या गांव बेगू में देखने को मिला। नशे की गिरफ्त में आए पीड़ित परिवार से संवाददाता ने बातचीत की। एक महिला जब अपने दुखड़ा सुनाने लगी, तो उसके नशेड़ी बेटे का मिजाज बिगड़ गया। उसने घर के अंदर से ही मां के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। मां बेटे को समझाने की कोशिश करती रही। बेटा मां पर ही हावी होता हुआ नजर आया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका बेटा नशे की गोलियों का सेवन करता था। सड़क हादसे में बेटा जख्मी हो गया था। शरीर के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है। नशे के कारण लीवर और शरीर के अन्य अंग भी काम करना छोड़ चुके हैं। अब वह खुद ही उसे अंदर से बाहर और बाहर से अंदर ले जाने को मजबूर हो रहे हैं।
सांसद को शिकायत देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
ग्रामीणों ने करीब एक सप्ताह पहले ही सांसद सुनीता दुग्गल को गांव की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि अभी तक गांव के न तो नशेड़ियों को पकड़ा गया है और न ही गांव में कोई सख्ती देखने को मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि 50 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि अभी तक किसी भी स्थिति का समाधान नहीं हो पाया है। पुलिस की ओर से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्यों को ही मिल रही धमकी
बेगू गांव में नशे की सप्लाई करने वाले आरोपियों को काबू करने के लिए ग्रामीणों ने अब कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य गांव में पहुंचकर दुकानदारों का विरोध कर रहे हैं और पुलिस को मामले की शिकायत दे रहे हैं। इसके बाद भी नशे की गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पा रही। वहीं, कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह ने बताया कि अब उक्त सप्लायर उन्हें ही घर में पहुंचकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।