फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Workers will protest at the Deputy Commissioner's office on 14th

Sirsa News: मजदूर 14 को करेंगे उपायुक्त कार्यालय पर रोष प्रर्दशन

Sat, 02 Mar 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers will protest at the Deputy Commissioner's office on 14th
सिरसा। भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी निर्माण मजदूर 14 मार्च उपायुक्त कार्यालय के बाहर रोष प्रर्दशन करेंगे। भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुखबीर सिंह, सीटू जिला सचिव विजय ढुकड़ा, जिला प्रधान नत्थू राम भारूखेड़ा ने कहा कि राज्य की सरकार मजदूरों को लाभ दिए जाने के झूठा आश्वासन दे रही है। जबकि हकीकत यह है कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की ओर से मिलने वाले लाभ तीन-तीन साल से बकाया पड़े हैं। मजदूर धक्के खाने को मजबूर हैं। 90 दिन की वेरिफिकेशन के लिए कभी पंचायत सचिव तो कभी गांव के पटवारी के पास मजदूर धक्के खा रहे हैं। वहीं पटवारी व सचिव उनके 90 दिन का काम सत्यापित नहीं कर रहे हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का लाभ का फॉर्म भी अप्लाई नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी के नाम पर लूट जारी है। फैमिली आईडी में निर्माण मजदूर अपडेट करवाने के लिए भी मजदूर इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की ओर से मिलने वाले लाभ के ऊपर अधिकारियों द्वारा डेमोनिक ऑब्जेक्शन लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते न सिर्फ आर्थिक रूप से मजदूरों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। बल्कि मानसिक प्रताड़ना का भी शिकार हो रहे हैं। बेटी की शादी को 3 साल गुजर जाने के बाद भी उन्हें अभी तक कन्यादान का लाभ नहीं मिला है। ऐसी में जिले के निर्माण मजदूर 14 मार्च को जिला उपायुक्त कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed