फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work on laying water drainage line started

Sirsa News: पानी निकासी के लिए लाइन बिछाने का काम शुरू

Fri, 07 Feb 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Work on laying water drainage line started
आंबेडकर चौक पर पाइप लाइन बिछाते एजेंसी के कर्मचारी। 
सिरसा। शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए 34 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बिछाई जाने वाली पाइप लाइन का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने परियोजना को शुरू करवाया।
विज्ञापन


इस दौरान नगर परिषद के जेई स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। शहर के मुख्य चौक आंबेडकर चौक से परशुराम चौक की ओर से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ, जिसको मानसून से पहले पहले पूर्ण करवाने का प्रयास नगर परिषद प्रशासन करेगा।
विज्ञापन


जिला नगर आयुक्त ने ठेकेदार को विशेष हिदायत दी कि कार्य के चलते यातायात व्यवस्था किसी प्रकार से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मलबा साथ की साथ उठाया जाना चाहिए। ऐसे में ठेकेदार ने दो जेसीबी से खुदाई का कार्य जारी रखा और ट्रैक्टर ट्रॉली से साथ की साथ मलबा उठाया गया। जिससे की किसी प्रकार की कोई परेशानी वाहनों के आवागमन को लेकर नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई प्रवीण शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले ही नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। चुनावों के बाद एजेंसी को करीब 34 करोड़ 50 लाख टेंडर दिया गया है। दिसंबर माह में वर्क ऑर्डर नगर परिषद प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया था। एक माह से ज्यादा वक्त एजेंसी को सीमेंटेड पाइप मंगवाने में लगा। जेई ने बताया कि एजेंसी को पहले ही बता दिया था कि बाजारों के अंदर से मुख्य लाइन बिछाई जानी है ऐसे में जहां पर खुदाई की जाए, वहां पर साथ की साथ ही पाइप लाइन बिछाई जानी चाहिए। तभी कार्य शुरू किया जाए। पाइप अगर खत्म हो जाए तो आगे की सड़क की खोदाई न की जाए। अधिकारियाें के अनुसार एजेंसी को एक साथ ही कुछ किलोमीटर की पाइप लाने के आदेश दिए थे। उसी अनुरूप ठेकेदार ने पाइप आने के बाद ही कार्य शुरू किया है।

नगर परिषद ने इन जगहों पर करवाया था सर्वे

शहर में जनता भवन, पुराने पुल के पास, अनाजमंडी, शिव चौक, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड, बेगू रोड, कीर्तिनगर, अग्रसेन कॉलोनी, राम कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, रानियां रोड, एफ ब्लॉक आदि क्षेत्र में जलभराव होता है।


शहर के लिए यह अहम परियोजना है। इसकी शुक्रवार को शुरुआत करवाई गई। परियोजना को लेकर कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। ठेकेदार को सख्त हिदायत दी है कि किसी प्रकार की परेशानी आमजन को नहीं आनी चाहिए। मलबा साथ के साथ उठना चाहिए। सुरेंद्र बैनीवाल। जिला नगर आयुक्त, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed