फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work on digging of Dhani Shera flood canal will start soon

Sirsa News: ढाणी शेरा फ्लडी नहर की खोदाई को लेकर जल्द शुरू होगा काम

Mon, 10 Jun 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Work on digging of Dhani Shera flood canal will start soon
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ऐलनाबाद के ग्रामीण।
ऐलनाबाद। गांव कर्मशाना में आठ महीने तक ग्रामीणों ने फ्लडी नहर की खुदाई करवाने की मांग को लेकर धरना दिया था। इसी मामले में सोमवार को एक बार फिर एसडीएम को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले नहरी विभाग के एसडीओ लखविंदर सिंह किसानों के धरने पर पहुंचे और उन्हें नहर की खुदवाई करवा टेल तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिस पर किसानों ने सहमति जाहिर करते हुए धरने को खत्म न करके स्थगित कर दिया था। लोकसभा चुनाव के चलते 4 जून तक लगी आचार संहिता के कारण कोई भी नहरी विभाग के अधिकारी इस पर कार्य शुरू नहीं कर पाया। अब ओटू हेड में पानी का लेवल डाउन होने के चलते नहर में भी अधिकारियों द्वारा पानी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार को गांव कर्मशाना में धरनारत कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने किसान नेता प्रकाश सिहाग के नेतृत्व में जिला उपयुक्त सिरसा से मुलाकात करने पहुंची। उपायुक्त के बैठक में व्यस्त होने के चलते उनकी जगह एसडीएम सिरसा को प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एसडीएम ने नहरी विभाग के एसई आत्माराम भांभू से बातचीत कर किसानों को उनके पास भेज दिया। जहां एक्शन मनदीप सिहाग, घग्गर एक्शन अजीत से प्रतिनिधिमंड से बातचीत हुई। एसई ने हिसार ड्रेन के बीच में पड़े कार्य को भी 30 जून तक पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसई ने 11 जून से ढाणी शेरावाली फ्लडी नहर में भी जेसीबी से खुदाई शुरू करवाकर हर हाल में टेल तक पानी पहुंचा का आश्वासन दिया। इस मौके पर मौजूखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिद्धू, भीकाराम सैनी, राजेन्द्र मुंदलिया, चंदर सहू, चैतराम झोरड़, युवा किसान कुलदीप मुंदलिया, नौरंग भांभू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed