फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work in an organised manner for the upliftment of society: Mahendra Kumar

समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर करें काम : महेंद्र कुमार

Sat, 21 Dec 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Work in an organised manner for the upliftment of society: Mahendra Kumar
शूरसैनी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी। 
सिरसा। शूरसैनी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सैनी समाज की ओर से सैनी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल महेंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि लोगों से संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही तरक्की कर सकता है।
विज्ञापन

सैनी सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह सैनी और संरक्षक विजय पाल सैनी ने बताया कि सत्र न्यायालय के अधीक्षक राजीव कपूर सैनी और जिला कल्याण विभाग से विनोद कुमार सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद धर्मशाला में हवन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने आहुति डालकर पुण्य कमाया। इस दौरान शूरसैनी महाराज के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

धर्मशाला प्रांगण में भंडारा लगाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन पर सभा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर एमसी ऐलनाबाद वेद सैनी, सेवानिवृत्त डीएसपी रामकुमार, हसला के पूर्वप्रधान गुरदीप सैनी, सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान मुकेश सैनी, धर्म सिंह सैनी, रामजीलाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed