फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work as a servant, Congressmen are expert in making false promises: Dhankhar

सेवादार बनकर कार्य करें, कांग्रेसी झूठे वादे करने में माहिर : धनखड़

Thu, 28 Sep 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Work as a servant, Congressmen are expert in making false promises: Dhankhar
भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में ओपी धनखड़ व भाजपा नेता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/ऐलनाबाद। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ऐलनाबाद में वीरवार को हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पन्ना प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र के 15-15 घरों की जिम्मेदारी लें और उनके सेवादार बनकर कार्य करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी झूठे वादों के माहिर हैं और वे केवल बातों के ही शेर हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे कांग्रेसी झूठ बोलकर लोगों को लुभाने का प्रयास करेंगे। लेकिन जनता बड़ी समझदार है वो इस बार भी कांग्रेस को पूरी तरह से नकार देगी। इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद किया व नमन किया। सम्मेलन को सांसद सुनीता दुग्गल और पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संयोजक गोविंद कांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2014 से भाजपा की विजय यात्रा शुरू हुई। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो बूथ स्तर पर मजबूत है। सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पहले जब कांग्रेस के राज में देश के नेता विदेश जाते थे, तब भारतीय नेताओं के हवाई अड्डों पर जूते उतारकर तलाशी ली जाती थी। आज विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए जाते हैं, गले मिला जाता है। पन्ना प्रमुखों को सचेत करते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा किसानों को फसल खराब होने पर जो ढाई-ढाई रुपयों के चेक दिए थे, उन्हें याद रखना है और साथ ही जनता के बीच जाकर इनके लुभावने झांसों की पोल खोलनी है। राहुल गांधी राजस्थान में किसानों के कर्ज माफ करने का वादा करके आए थे। आज भी राजस्थान के कर्ज में डूबे किसान राहुल को ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 भाजपा ने हटाई और अब अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है जिसका कांग्रेसियों ने सदा विरोध किया है। देश और प्रदेश ने देखा कि कांग्रेस के समय लोग कैसे गैस सिलिंडर के लिए लाइनों में खड़े रहते थे, लेकिन आज भाजपा शासन में घर-घर सिलिंडर पहुंच रहा है। हर घर नल से जल देकर मोदी सरकार ने महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में नारी शक्ति वंदन बिल को पास कराकर इतिहास रचा है।

इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल ने भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष एवं मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्या, चेयरमैन रविन्द्र लता, पूर्व जिला अध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, अमिरचंद मेहता, जसबीर सिंह चहल, निताशा सिहाग, प्रदीप रातूसरिया और मंडल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।


गोबिंद कांडा के काफिले को दिखाए काले झंडे
अनाज मंडी में हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होने जा भाजपा नेता गोबिंद कांडा के काफिले को सरपंचों ने काले झंडे दिखाए। सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष सरपंचों से मिले बिना ही चले गए। इसी से नाराज नेताओं ने सिरसा रोड स्थित आंबेडकर चौक पर भाजपा नेता गोबिंद कांडा के काफिले को काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जसकरण सिंह ने बताया कि हमें कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे का समय दिया गया था। जब हम वहां पहुंचे तो कार्यक्रम समाप्त हो चुका था और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष यहां से जा चुके थे। स्थानीय नेताओं ने सरपंचों के साथ गंदा मजाक किया है। सरपंचों ने भाजपा नेता गोबिंद कांडा के काफिले को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed