फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women's festival in Shah Satnam College of Education, progress of women shown through short drama

Sirsa News: शाह सतनाम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला उत्सव, लघु नाटिका के माध्यम से दिखाई महिलाओं की प्रगति

Thu, 21 Mar 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 21 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women's festival in Shah Satnam College of Education, progress of women shown through short drama
शाह सतनाम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतर महाविद्यालय महिला उत्सव में लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन करते ​
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शाह सतनाम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अंतर महाविद्यालय महिला उत्सव- 2024 का आयोजन किया गया। इसमें हिमानी ग्रेवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा कुकिंग, सौंदर्य प्रसाधन, प्राचीन धरोहर से संबंधित प्रदर्शनी, हस्तशिल्प सामान, पेंटिंग और क्रिएटिवि आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हिमानी ग्रेवाल, कॉलेज प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर, प्राचार्य डॉ. रजनी बाला ने की। उत्सव में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्सव का आगाज कैटवॉक से किया गया। हरियाणवी, राजस्थानी, हिंदी गीतों और पंजाबी गीतों पर विद्यार्थियों ने नृत्य करके समा बांध दिया। महिला सशक्तिकरण पर लघु नाटिका के माध्यम से महिला के उत्थान और सशक्त नारी को दर्शाया गया। छात्रा रश्मि ने मैं हरियाणे की छोरी, महक मेरा तेरे नाल होणा नी मुकाबला, करिश्मा ने राजस्थानी गीत छनका रे छनका..., नीरू ने शरमा गई मैं हाय हाय घबरा गई री मैं...गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। जूडो कोच डॉ. निर्मल नैन ने छात्राओं को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट की जानकारी दी। उत्सव में राजकीय कॉलेज फॉर वूमेन, शाह सतनाम महिला महाविद्यालय, मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फतेहाबाद और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

:::::::::::::::::

इस प्रकार रहे उत्सव के परिणाम

कैट वॉक में शाह सतनाम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की नीरू विजेता बनी। उसे मिस कॉन्फिडेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज सिरसा की जश्नदीप रनरअप रही व खुशप्रीत कौर को मिस स्माइल चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्र विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी : ग्रेवाल
मुख्य अतिथि हिमानी ग्रेवाल ने छात्राओं ने कहा कि महिला 21वीं सदी में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रही है। राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना अत्यंत अनिवार्य है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता है। कॉलेज प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर ने कहा कि महिलाओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक और स्वावलंबन बनने की जरूरत है। महिला को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए और अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed