{"_id":"68263203b794aaa2c9025d39","slug":"women-stole-10-tolas-gold-jewellery-from-an-elderly-man-travelling-in-an-auto-sirsa-news-c-128-1-sir1004-137905-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिलाओं ने ऑटो में सवार बुजुर्ग से 10 तोले सोने के जेवरात चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिलाओं ने ऑटो में सवार बुजुर्ग से 10 तोले सोने के जेवरात चुराए
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर ऑटो रिक्शा में सवार एक बुजुर्ग महिला का तीन अज्ञात महिलाओं ने पर्स चुरा लिया। पर्स में लाखों रुपये का 10 तोले सोने के जेवरात थे, जिसे बुजुर्ग मुथूट फाइनेंस लिमिटेड में जमा कराने जा रही थी।
पीड़िता के अनुसार, उसे घर में चोरी होने का डर था, इसलिए सोना ब्रह्माकुमारी आश्रम में रखा हुआ था। वह एक दिन पहले ही सोना आश्रम से लेकर आई थी।
सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिरसा निवासी इंद्रा देवी ने बताया कि 14 मई को वह दोपहर 12 बजे बरनाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपना सोना जमा कराने गई थी, जिसमें लोकर खाली नहीं मिला।
इसके बाद वह रोड़ी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में चली गई। वहां भी सोना जमा नहीं हुआ। फिर वह ऑटो रिक्शा में सवार होकर बरनाला रोड स्थित ग्रामीण बैंक जाने के लिए रवाना हुई। इसी दौरान रिक्शा में तीन अज्ञात महिलाएं आकर बैठ गईं। उनके साथ दो छोटे बच्चे भी थे।
विज्ञापन
इंद्रा देवी का कहना है कि उक्त महिलाओं ने उसकी बाजू हिलाकर उसका ध्यान भटका दिया। इसके बाद उक्त महिलाएं पंजाब नेशनल बैंक के सामने उतर गईं। उनके जाने के बाद पीड़िता ग्रामीण बैंक के पास मुथूट फाइनेंस लिमिटेड में चली गई। यहां कर्मचारियों ने उसे कागजात पूरे नहीं होने की बात कही। इस पर वह बाहर आई और बैग खोलकर देखा तो पर्स गायब था। पीड़िता का कहना है कि उसके पर्स में करीब 10 तोले सोने के जेवर थे।
इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि पीड़िता के अनुसार, अज्ञात महिलाओं ने इंद्रा देवी के बैग से पर्स निकाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।