फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women sitting outside the police station for 6 hours demanding action against the finance company

फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 6 घंटे थाने के बाहर बैठी रही महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women sitting outside the police station for 6 hours demanding action against the finance company
सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाती महिलाएं - फोटो : Sirsa
सिरसा। फाइनेंस कंपनी पर लोन देने के नाम पर ठगी करने के आरोप को लेकर महिलाओं ने सिविल लइन थाने का 6 घंटेे तक घेराव किया। आरोपियों पर मामला दर्ज करने और कार्यालय भवन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने दिन भर थाने का गेट जाम रखा। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन महिलाएं नहीं मानी और मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की।
विज्ञापन

संजीवनी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को महिलाएं सिविल थाना परिसर में पहुंची और वहां धरना देकर बैठ गई। महिलाओं ने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। मौके पर थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन महिलाएं अपनी जिद्द पर अड़ गई और उन्होंने थाना का करीब 6 घंटे तक घेराव किया। महिलाएं शाम करीब 6 बजे के बाद बिना किसी आश्वासन के घरों को लौट गई।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
संजीवनी माइक्रो फाइनेंस पर आरोप है कि 11 गांव की 300 महिलाओं से करीब 11 लाख रुपये की लोन दिलवाने के नाम पर ठगी की गई है। उक्त कर्मचारियों द्वार पूरी ठगी को केवल 3 दिन के अंदर ही अंजाम दिया। गांव डिंग मंडी, केलनियां, जोधकां, भावदीन, थेहड़ी बाबा सावन सिंह, झोरड़आनी, कवरपूरा व आदमपुर क्षेत्रों से पहुंची महिला सरोज, पुष्पा, भागमती, लाली देवी ने आरोप लगाए कि संजीवनी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने उन्हें 60 हजार रुपये का लोन देने का झांसा देकर ठगी की। कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों ने पहली किस्त के रूप में 2470 रुपये व हेल्थ इंश्योरेंस के रूप में सात सौ रुपये व दो सौ रुपये अतिरिक्त चार्ज सहित करीब 3400 रुपये भरवाए। वे विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं है। लोन दिलाने का झांसा देकर उक्त लोगों ने उनके साथ ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मांग
पीड़ित महिलाओं ने मांग की है कि पुलिस को इस मामले में कंपनी के लाल बत्ती चौक स्थित कार्यालय की सीसीटीवी की रिकार्डिंग जांचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करे। बता दें कि सोमवार को भी महिलाओं ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाना व कंपनी के कार्यालय के आगे एकत्रित होकर रोष जताया था।

किराये का बोर्ड देखकर किया था संपर्क
कंपनी कार्यालय के भवन मालिक प्रदीप भी सिविल लाइन थाने में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसने अपनी बिल्डिंग को किराये पर देने के लिए बोर्ड लगाया हुआ था। जिसे देखकर बीते शुक्रवार कुछ युवक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खोलने की बात कहकर ऑफिस को किराये पर लेने की बात कही। किराये पर लेने से पहले उक्त युवक ही रंग रोगन करवाना चाहते थे। जिसकी आज्ञा भवन मालिक ने बिना कोई आईडी लिए ही उन्हें दे दी। प्रदीप ने रेंट एग्रीमेंट करने के लिए 16 अगस्त का समय निर्धारित करवा लिया।
कई गांवों की महिलाएं फाइनेंस कंपनी के खिलाफ शिकायत लेकर आई है। मामले की जांच की जा रही है।
-रामनिवास, सिविल लाइन थाना प्रभारी

सिविल लाइन थाना के बाहर रोष प्रकट करती महिलाएं

सिविल लाइन थाना के बाहर रोष प्रकट करती महिलाएं - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed