फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women ran with MP on Run for Nation and Run Modi themeWomen ran with MP on Run for Nation and Run Modi theme

Sirsa News: रन फॉर नेशन व रन मोदी थीम पर सांसद के साथ दौड़ी महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women ran with MP on Run for Nation and Run Modi themeWomen ran with MP on Run for Nation and Run Modi theme
सिरसा। नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भावना शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सांसद सुनीता दुग्गल ने विशेष रूप से भाग लिया और दौड़ लगाई। सांसद सुनीता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन मैराथन में महिलाएं रन फॉर नेशन व रन मोदी के थीम पर दौड़ी। इस मैराथन द्वारा महिलाओं ने उज्ज्वला योजना, हर घर शौचालय, आपकी बेटी-हमारी बेटी, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक व लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, जैसी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

सांसद सुनीता ने कहा कि खेल की पहली कड़ी अनुशासन पर आधारित है और सभी प्रतिभागियों को इसका बेहद ध्यान रखना होगा। आज पूरे देश में नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया है। भारत के विकास में नारी शक्ति ने जो प्रदर्शन किया है, उसी की वजह से आज देश वैश्विक स्तर पर सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर बना हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्ष निताशा सिहाग ने कहा कि महिला आरक्षण से महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया गया मूलमंत्र आज हर प्रकार से बेटियों के सम्मान को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ये मैराथन निश्चित रूप से देश को जोड़ने का काम करेगी जो सभी महिला शक्ति के भीतर नई ऊर्जा का संचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भावना शर्मा एडवोकेट ने बताया कि महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक और कदम उठाया गया। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। इस दौरान उनके साथ महिला मोर्चा की महामंत्री बेगो बाई, सुनीता सेठी, कुसुम लता, सोनिया शर्मा, समृद्धि, अनिता सैनी, सुमन सैनी, तारावती चौधरी व मीनू सोनी तथा कॉलेज की छात्राओं ने मैराथन में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed