फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women play an important role in family planning, only 15 men get sterilization done in a year

Sirsa News: परिवार नियोजन में महिलाओं का अहम योगदान, एक साल में 15 पुरुष ही करवाते हैं नसंबदी

Thu, 11 Jul 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women play an important role in family planning, only 15 men get sterilization done in a year
नागरिक अस्पताल में परिवार नियोजन को लेकर बैठक करते चिकित्सक।
सिरसा। परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले जागरूकता अधिक है। वहीं पुरुष समाज में फैली भ्रांतियों के चलते नसबंदी करवाने से गुरेज करते हैं। जिले में एक साल में 15 पुरुषों ने ही नसबंदी करवाई है। जबकि नलबंदी करवाने वाली महिलाओं का आंकड़ा 2599 है। ऐसे में परिवार नियोजन की मुख्य आधार महिलाएं ही हैं। ऐसे हालात तब है जब परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फैलाने में सरकार की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इसको लेकर विशेष शिविर, सेमिनार आदि का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करते तो पुरुषों में फैली भ्रांतियां खत्म न कर पाना विभाग के अधिकारियों को भी कहीं न कहीं खल रहा है। विभाग के अधिकारियों के लिए पुरुषों का नसबंदी करवाना एक चुनौती बनता जा रहा है। हालांकि इस दिशा में महिलाएं शिक्षित होने के साथ जागरूक भी होती जा रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग चलाता है कई अभियान
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर साल परिवार नियोजन पखवाड़े चलाए जाते हैं। जिनमें आमजन को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाता है। इस वर्ष 27 जून से लेकर 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा चलाया गया था। वहीं दूसरा पखवाड़ा 11 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिसमें नसबंदी और नलबंदी को लेकर नागरिक अस्पताल में शिविर लगाए जाएंगे। नागरिक अस्पताल व सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन परिवार कल्याण के साधन जैसे कॉपर-टी, कॉपर-टी, माला-डी, अंतरा इंजेक्शन, छाया और निरोध आदि सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि
-- नसबंदी अपनाने वाले योग्य पुरुष को 2000 रुपये दिए जाते हैं।
-- नलबंदी अपनाने वाली योग्य महिला को 1400 रुपये दिए जाते है।
--प्रसव के तुरंत बाद नलबंदी करवाने वाली महिला को 2200 रुपये दिए जात है।
--- प्रसव और गर्भपात के उपरांत कॉपर-टी अपनाने वाली महिला को 300 रुपये दिए जाते हैं।


नसबंदी को लेकर पुरुषों में भ्रांतियां
--इससे शरीर में कमजोरी आ जाती है।
--ताकत के काम करने में भी दिक्क्त आती है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को लेकर पखवाड़े भी चलाए जाते हैं। पुरुषों में नसबंदी को लेकर काफी भ्रांतियां हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। नसबंदी से न तो कमजोरी आती है न काम करने में समस्या। कोई भी व्यक्ति नागरिक अस्पताल में बने 21 नंबर कमरे में आकर परिवार नियोजन के बारे में जानकारी ले सकता है। ----- डॉ. भरत भूषण , डिप्टी सिविल सर्जन , परिवार कल्याण विभाग , नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed