फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women became the financial support of the house by operating a bakery

बेकरी का संचालन कर महिलाएं बनीं घर का आर्थिक सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women became the financial support of the house by operating a bakery
बैकरी में काम करती महिलाएं। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नारी शक्ति जब कुछ कर दिखाने का ठान लें तो उसे कोई रोक नहीं सकता। ऐसा ही कुछ शहर के शिव चौक की रहने वाली महिलाओं ने कर दिखाया है। महिलाओं ने अपना स्वयं का लघु उद्योग खोलकर बेकरी में काम कर रही हैं जिसमें महिला ही बेकरी का संचालन कर रही है। महिलाएं बेकरी में फेन, डबल रोटी व अन्य सामान बनाने का काम कर रही हैं। इस वक्त बेकरी में कुल सात महिलाएं काम कर रही है।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी होने के कारण महिलाओं ने शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण लेकर लघु उद्योग को शुरू किया। जिसमें महिलाएं स्वयं ही सारा काम करती हैं। बेकरी संचालन का कार्य प्रधान कुसुम के निर्देशन में किया जाता है। महिलाओं द्वारा ही सामान की खाद सामग्री से लेकर उसकी पैकिंग तक का काम किया जाता है। महिलाएं पहले बेकरी के लिए खाद्य सामग्री बाजार से लाती हैं। उसके बाद उत्पाद बनाने का काम शुरू करती हैं। महिलाओं ने बताया कि पहले वह घर रहकर घर के कामों तक ही सीमित थी लेकिन कोरोना के कारण आर्थिक तंगी ने उन्हें स्वावलंबी बनाया। अब स्वावलंबी बनकर परिवार के खर्च में परिवारवालों को आर्थिक सहायता भी दे रही हैं। जिससे उनके साथ परिवार वालों को भी गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन

बेकरी में कुल सात महिलाएं इस वक्त काम कर रहीं है। सभी महिलाएं मेहनती है। कोरोना के कारण जहां लोगों के घरों में आर्थिक तंगी की है वहीं रोजगार के अवसर भी प्रदान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुसुम रानी
कोरोना माहमारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण घर में आर्थिक तंगी आ गई थी। जिसके के कारण घर का गुुजारा हो पाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए खुद काम करना शुरू किया और आज स्वावलंबी बनकर बेकरी में काम कर रही हूं।
-ज्योति देवी
जब तक काम शुरू नहीं किया था तब तक घर के काम करने तक ही सीमित रह जाती थे। लेकिन जब से काम शुरू किया है एक अलग सी भावना मन में होती है। अब खुद पर गर्व महसूस होने लगा है।

-रजनी रानी
पति श्रमिक हैं। कोरोना के कारण घर पर आर्थिक संकट गहरा गया, जिसके कारण आज स्वावलंबी बनने का मौका मिला। बेकरी पर सब महिलाएं जब काम करती है तो अपनी भागीदारी से अच्छा महसूस होता है।
-शिल्पा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed