{"_id":"6a639ba948bc12da520478be","slug":"woman-missing-with-two-children-suicide-note-found-in-scooters-trunk-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162003-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो बच्चों संग महिला लापता, स्कूटी की डिक्की में मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो बच्चों संग महिला लापता, स्कूटी की डिक्की में मिला सुसाइड नोट
Fri, 24 Jul 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बेगू रोड स्थित मोहता गार्डन निवासी एक महिला अपने दो बेटों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों को महिला की स्कूटी की डिक्की से एक सुसाइड नोट मिला। सूचना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि नितिन गर्ग ने शिकायत दी कि 23 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे निशा देवी बच्चों के साथ मेहंदीपुर राजस्थान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सभी नंबर बंद मिले।
दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके भाई प्रवीण कुमार का फोन आया। प्रवीण ने नितिन को स्कूटी में रखा एक कागज संभालने को कहा था। यह कागज भाभी निशा ने रखने को कहा था। नितिन ने जब स्कूटी की डिक्की खोलकर देखा तो सुसाइड नोट मिला। नोट में निशा देवी और उनके दोनों पुत्रों के नाम लिखे थे।
विज्ञापन
नितिन ने बताया कि उनके बड़े भाई महेंद्र कुमार का तीन साल पहले निधन हो गया था। उनकी पत्नी निशा अपने दो बच्चों के साथ परिवार के साथ ही रह रही थी। जांच अधिकारी संजीत कुमार का कहना है कि पुलिस लापता महिला और उनके बच्चों की तलाश में जुटी है।