{"_id":"65de2a78ce3dba7aaa02042c","slug":"woman-missing-from-home-with-jewelery-worth-rs-75-lakh-and-rs-370-lakh-sirsa-news-c-128-1-sir1003-115844-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर से साढ़े 7 लाख के जेवरात व 3.70 लाख रुपये लेकर महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर से साढ़े 7 लाख के जेवरात व 3.70 लाख रुपये लेकर महिला लापता
Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। शिव चौक निवासी एक महिला अपने घर से लाखों के जेवरात व 3.70 लाख रुपये लेकर लापता हो गई। पति की शिकायत पर शहर थाना सिरसा ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदीप कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी पूजा 24 फरवरी को अचानक लापता हो गई। उसने जब घर में अलमारी की जांच की तो उसके लॉकर में से 12 तोले सोने (साढ़े सात लाख रुपये) के जेवरात व 3.70 लाख रुपये की नकदी गायब मिली। संदीप कुमार ने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हर जगह तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। रिश्तेदारी व ससुराल में भी जाकर पता किया परंतु वो वहां भी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। संदीप ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी की तलाश जल्द से जल्द की जाए। संवाद