{"_id":"6a74ca25a9881813fb09d77e","slug":"woman-lost-from-bus-stand-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162745-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस अड्डे से दो बच्चों संग लापता हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस अड्डे से दो बच्चों संग लापता हुई महिला
Thu, 06 Aug 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड स्थित बस अड्डे से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है।
गांव भरोखां निवासी सुखदेव ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई 2026 को वह पत्नी सुलेखा, पुत्र मीत (8) और पुत्री नैना (6) के साथ बाहिया से लौट रहा था। सिरसा बस अड्डा पहुंचने पर सुलेखा ने आइसक्रीम खाने की इच्छा जताई। सुखदेव ने पत्नी और बच्चों को पुलिस चौकी के सामने बैठाया और आइसक्रीम लेने चला गया।
करीब 20 मिनट बाद लौटने पर वे वहां नहीं मिले। सुखदेव ने आसपास काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी राजपाल का कहना है कि पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।