{"_id":"63b85ed4a486c053c737ce41","slug":"woman-living-in-live-in-relationship-douses-herself-with-petrol-dies-sirsa-news-hsr651727849","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लीव इन रिलेशनशीप में रह रही महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लीव इन रिलेशनशीप में रह रही महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लगाई आग, मौत
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली के जलघर रोड पर स्थित गली चोपड़ा वाली में लीव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने बीते दिन खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसके कारण वह पूरी तरह से झुलस गई। पुलिस व आसपास के लोगों ने महिला को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर कर दिया। वीरवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कालांवाली पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय महिला किरण कौर निवासी नंगला पंजाब, जोकि वीरवार शाम को करीब 7 बजे घर पर अकेली थी और उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और महिला को बचाने के लिए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। इसके बाद पड़ोसियों ने कालांवाली पुलिस व सहारा सरबत ट्रस्ट की एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना पाकर कालांवाली पुलिस व सहारा सरबत ट्रस्ट की एंबुलेंस मौके पर पहुंची महिला को अस्पताल में पहुंचाया। सिरसा अस्पताल से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला किरण कौर की 20 वर्ष पहले कालांवाली में शादी हुई थी। जिसके चार बच्चे हैं। जिनमें से तीन लड़कियां व एक लड़का है। घरेलू कलह के कारण दो वर्ष पहले ही पंचायत में उनका तलाक करवा दिया। महिला किरण कौर कालांवाली में किराए पर कमरा लेकर एक युवक के साथ पिछले दो माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ही महिला का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
महिला पति को छोड़कर अकेली ही रह रही थी। घर पर अकेला होने के चलते व मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसकी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई लक्ष्मण के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
रमित कुमार, जांच अधिकारी, कालांवाली थाना