{"_id":"6a075c977054bf1b01008a10","slug":"woman-labourer-dies-after-being-buried-under-debris-4-injured-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158470-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मलबे में दबने से महिला मजदूर की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मलबे में दबने से महिला मजदूर की मौत, 4 घायल
Fri, 15 May 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 15 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
डबवाली में गोदाम की गिरी पड़ी दीवार।
डबवाली। मालवा रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन टाइल्स गोदाम में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार गिरने से वहां काम कर रही एक महिला मजदूर की मौत हो गई जबकि मां-बेटी सहित चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। मृतक महिला की पहचान पंजाब की नर सिंह कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सुनीता पत्नी राजिंदर के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिलाओं में महक प्रीत, उसकी बेटी अमृत, वीरपाल व सुखदीप शामिल है।
जानकारी के अनुसार मालवा बाईपास स्थित अग्रवाल टाइल्स गोदाम में निर्माण कार्य चल रहा था। गोदाम के साथ लगते प्लांट की एक दीवार हटाने के बाद पुरानी दीवार के लिंटर को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान लिंटर का भारी मलबा दीवार पर आ गिरा जिससे दीवार कमजोर होकर अचानक तेज धमाके के साथ ढह गई। दीवार गिरते ही वहां काम कर रही महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और अन्य लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महक प्रीत और उसकी बेटी अमृत को रेफर कर दिया गया।