{"_id":"69183cc5cb3fa3246b7a42a4c19f107c","slug":"woman-insurred-by-bull-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड ने महिला को पटका, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड ने महिला को पटका, लोगों ने भागकर बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी रोड पर अपने पति के साथ साइकिल पर जा रही एक महिला को सांड ने सींगों पर उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सांड से बचने के लिए लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। राहगीरों की सहायता से घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
महिला की पहचान निशा पत्नी सुनील कुमार निवासी गांव मसीतां के तौर पर हुई है। सुनील कुमार ने बताया कि वे सोमवार दोपहर को कॉलोनी रोड पर साइकिल पर जा रहे थे कि अचानक एक सांड ट्रैफिक में घुस आया और पीछे बैठी उसकी पत्नी को सींगों से नीचे गिरा दिया। उसके पेट में गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
उधर, सायं साढ़े तीन बजे के करीब गुलाटी नर्सिंग रोड पर आठ से 10 सांडों का एक झुंड आपस में भिड़ गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों ने लाठियों से उन्हें इधर-उधर किया। बता दें कि इस समय रेलवे गाड़ियों के क्रॉस के चलते रेलवे फाटक बंद था और इस रोड पर काफी भीड़ थी और दुपहिया वाहन व कार चालकों ने इधर-उधर होकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन