{"_id":"691cae04f51eeff324028273","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-had-come-to-her-in-laws-house-just-a-day-before-sirsa-news-c-128-1-sir1004-147923-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, एक दिन पहले ही आई थी ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, एक दिन पहले ही आई थी ससुराल
विज्ञापन
सिरसा। थेहड़ मोहल्ला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रेणू के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने गलती से चूहे मार दवा खा ली थी। मंगलवार दोपहर को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।
थेहड़ मोहल्ला निवासी रेणू (30) पत्नी बबलू सोमवार को अपने मायके गांव पन्नीवाला मोटा से ससुराल वापस आई थी। रात को परिवार वाले खाना खाकर सो गए। रात करीब 12 बजे रेणु के पेट में तेज दर्द होने लगा। पति बबलू व जेठ संजीव उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले आए। यहां उपचार के दौरान रेणु की मौत हो गई।
रेणु के भाई राहुल का कहना है कि रेणू ने रात को भूलवश चूहे मारने की दवा खा ली थी, उसी के प्रभाव से मौत हुई है। गांव पन्नीवाला मोटा के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने बताया कि रेणू और उसकी बड़ी बहन दोनों की शादी सिरसा के थेहड़ा मोहल्ला में हुई थी। रेणू का पति बबलू फर्नीचर का काम करता है।
विज्ञापन
घटना के समय उसकी बड़ी बहन भी घर पर थी। रेणु व उसके पति बबलू के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। जांच अधिकारी जगबीर सिंह का कहना है कि रेणु के भाई राहुल व पति बबलू का बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही की गई है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।