फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman dies under suspicious circumstances at her home, husband and in-laws accused of murder

Sirsa News: महिला की उसके घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति सहित ससुरालजनों पर हत्या का आरोप

Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances at her home, husband and in-laws accused of murder
विवाहिता की मौत के बाद कार्रवाई करवाने के लिए थाने में खड़े परिजन।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहर के वार्ड 2 निवासी एक विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव छत पर लगे लोहे के जाल में बंधे फंदे से लटकता मिला है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने महिला के पति सहित 4 ससुराल जनों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
वार्ड 2 में संदीप अपनी पत्नी रमन और 5 साल की बेटी के साथ रहता है। रमन के ससुर राधेश्याम ने बताया कि उसका बेटा संदीप मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी रमन किराना की दुकान पर नौकरी करती थी। शुक्रवार सुबह बेटी को स्कूल भेजकर संदीप और रमन दोनों अपने अपने काम पर चले गए।
विज्ञापन

राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में वह घर पर ही मौजूद थे। दोपहर में संदीप घर आया और खाना खाकर अपने काम पर लौट गया। थोड़ी देर बाद रमन और उसकी बेटी भी घर आ गए। रमन खाना खाकर अंदर जाकर सो गई, जबकि उसकी बेटी उनके पास खेलने लगी। थोड़ी देर बाद बेटी जब अपनी मां के पास गई और उसे आवाज लगाई तो रमन ने कोई जवाब नही दिया। उन्होंने स्वयं भीतर झांककर देखा तो रमन आंगन की छत में लगे लोहे के जाल से लटकती नजर आई। उन्होंने आसपड़ोस के लोगों और संदीप को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर रमन के शव को नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए यहां के उपमंडल नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजन बोले- संदीप व ससुरालजन रमन को करते थे तंग, कई बार पंचायतें भी हुईं
मृतका के परिजनों ने बताया कि रमन की शादी करीब 7-8 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही संदीप व उसके ससुरालजन रमन को तंग व परेशान करते थे। इसके बाबत कई बार पंचायतें भी हुईं। उन्होंने मृतका रमन के ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बयान देकर रमन के पति संदीप सहित उसके ससुराल जनों पर सख्त कार्रवाई करवाने और न्याय प्रदान करने की मांग भी की है। पुलिस ने मृतका रमन के पति संदीप व तीन अन्य ससुरालजनों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed