फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman dies in car collision

गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in car collision
सिरसा। गांव खैरेकां के निकट एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। जिसकी हिसार में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह निवासी बुढ़ाभाणा ने बताया कि 7 अक्तूबर को वह अपनी दादी को दवा दिलवाने के लिए चकराइयां गया था। दवाई दिलवाने के बाद वह केलनियां बस अड्डे पर उतर गए और बुढ़ाभाणा जाने के लिए बस का इंतजार करने लगे। जब काफी समय तक बस नहीं आई तो वे पैदल खैरेकां की ओर जाने लगे। इसी दौरान गांव खैरेकां की ओर से आ रही गाड़ी ने उसकी दादी को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी दादी जानको रानी उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं गाड़ी चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से उसने अपनी दादी को अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दादी जानको की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed