{"_id":"69ac75a67e61134d2c021475","slug":"woman-body-found-under-banana-tree-leaves-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154284-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: केले के पत्तों के नीचे मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: केले के पत्तों के नीचे मिला महिला का शव
Sun, 08 Mar 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 गांव चोरमारखेड़ा के निकट हाईवे के किनारे केले के पत्तों के नीचे एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना से सनसनी फैल गई।
ओढ़ां थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ, सीन ऑफ क्राइम टीम व डीएसपी हेडक्वार्टर कपिल अहलावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक महिला की उम्र 30 से 35 साल के मध्य है। शव 1 से 2 दिन पुराना है।
भेड़-बकरियां चराने वाले कुछ लोगों ने हाईवे के किनारे केले के पत्तों के नीचे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। महिला के गले में चुन्नी बंधी हुई है। गले पर निशान भी हैं।
अभी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के एक हाथ पर पूजा व दूसरे हाथ पर पूजा, सचिन, शशि, मिंटू गुदा हुआ है। संदेह है कि शव को किसी ट्रक चालक ने यहां केलों के पत्तों के नीचे छुपाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।