फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman accused of snatching cash and jewelery worth lakhs by using witchcraft

Sirsa News: महिला ने लगाया जादू-टोना कर लाखों की नकदी और आभूषण हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of snatching cash and jewelery worth lakhs by using witchcraft
बाढड़ा। गांव द्वारका निवासी महिला ने जिला पुलिस कप्तान को शिकायत देकर महिला सहित तीन लोगों पर जादू टोना कर लाखों रुपयों की नकदी व आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है। गांव द्वारका निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस कप्तान को दी शिकायत में बताया कि वह मसानी माता के मंदिर के समीप स्थित खेत में रहती है। गांव की ही एक महिला ने बहला-फुसला कर उसके पास से नकद राशि व आभूषण हड़प लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त महिला जादू-टोना व तंत्र विद्या करती है।
विज्ञापन

आरोपी महिला उसके परिजनों को अकाल मृत्यु व संकट आने की बात कहकर भयभीत करती है। संकट निवारण के लिए पूजा के नाम पर उससे नकद राशि व फिर आभूषण हड़प लिए। शिकायतकर्ता ने एसपी को बताया कि उसके पास आभूषण व नकदी हड़पने संबंधी वीडियो व ऑडियो रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसपी से आर्थिक नुकसान की भरपाई करवाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में जांच अधिकारी सहायक थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed