फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   wine businessman get security

Sirsa News: शराब कारोबारी को मिली पुलिस सुरक्षा

Sat, 14 Feb 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
wine businessman get security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शराब कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने हाईकोर्ट में एफिडेविट के माध्यम से स्टेटस रिपोर्ट फाइल की है। बताया गया है कि आकाश बेनीवाल की जान और आजादी की रक्षा के लिए कदम उठाए हुए उसके घर के बाहर तीन पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। नाथूसरी चौपटा थाने में आरोपी नंदलाल पर प्राथमिकी दर्ज की है।

एसपी ने न्यायाधीश विनोद एस. भारद्वाज को बताया कि उक्त मामले की कानून के हिसाब से जांच चल रही है। इसमें अपराधियों की पहचान, इस्तेमाल किया गया हथियार, मकसद और पहले का इतिहास शामिल है। आरोपी नंदलाल सिरसा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल का पति है। आकाश ने आठ सितंबर 2025 को आरोपी से जान को खतरा बता हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed