{"_id":"6a3d630c714c086aab0eae14","slug":"will-surround-vijs-residence-on-2nd-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160522-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो को विज के आवास का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो को विज के आवास का करेंगे घेराव
Thu, 25 Jun 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। एसोसिएशन
सिरसा। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर वीरवार को बरनाला रोड स्थित बिजली बोर्ड परिसर में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय परिषद के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी और सब-अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से की जबकि मंच संचालन सतबीर और सुरेश मंगल ने किया।
राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड ने कहा कि यूनियन कई बार निगम प्रबंधन और अधिकारियों के साथ वार्ता कर चुकी है लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से प्रस्तावित हरियाणा एग्री डिस्कॉम योजना किसानों और कर्मचारियों दोनों के हितों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
राज्य सह-सचिव देवीलाल बिरड़ा और राज्य सलाहकार रामशरण ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। वहीं सर्कल सचिव सतिंद्र मोंगा ने ऑनलाइन तबादला नीति, कर्मचारियों की कमी और लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताई। यूनियन नेताओं ने वर्षों से गृह क्षेत्र से बाहर कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू करने तथा एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत कर्मियों को शीघ्र जॉब सिक्योरिटी के तहत ऑफर लेटर जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
श्याम लाल खोड ने घोषणा की कि 2 जुलाई 2026 को प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।