फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will protest if workers' problems are not resolved

Sirsa News: कर्मियों की समस्याओं का समाधान न होने पर करेंगे आंदोलन

Thu, 27 Jun 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Will protest if workers' problems are not resolved
सिरसा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को अपनी मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, महासंघ के प्रधान रिछपाल सिंह संधू व इंटक के प्रधान मोहन सहारण ने बताया कि कर्मचारियों की कुछ मांगें लंबे समय से पेंडिंग पड़ी हैं। जिसको लेकर सरकार और प्रशासन दोनों ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग व सरकार के उदासीन रवैये से कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने विभाग व सरकार को चेताते हुए कहा कि जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान मदनलाल खोथ, भीम सिंह चक्कां, जिला सचिव रमेश कुमार सैनी, निर्मल सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार भुरटवाला, शिवराज, प्रदीप, शेर सिंह खोड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें

- परिचालकों का पे ग्रेड काम के आधार पर बढ़ाया जाए।
- चालकों को हैवी चालक ग्रेड पे स्केल दिया जाए।

- लिपिकों का पे ग्रेड बढ़ाया जाए
- चालक, परिचालकों को सीमित ओवर टाइम देने के आदेश पत्र को वापस लिया जाए
- चालक, परिचालकों को रात्रि ठहराव (10) सीमित करने के आदेश पत्र को वापस लिया जाए

- परिचालकों की प्रमोशन पुलिस विभाग कर्मचारियों की तरह तय सीमा (वर्ष) में प्रमोशन की जाए
- चालक, परिचालक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती बारे सितंबर 2022 में जारी आदेशों को वापस लिया जाए
- 3 फरवरी 1984 की हिदायतों के अनुसार देय अर्जित अवकाश दिए जाए या सिविल सर्विसेज रूल के वाले सभी प्रकार के हॉलिडे, शनिवार व 8 घंटे की ड्यूटी ली जाए
- डिपो स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक, सहायक लेखाकार, जूनियर ऑडिटर के पदों से कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष की जगह 5 वर्ष किया जाए।
- ट्रांसपोर्ट रूल 1995 में संशोधन करके मुख्यालय व क्षेत्रीय डिपो में कार्यरत लिपिकों की वरिष्ठता एक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed