{"_id":"5ee11d918ebc3e433c612a97","slug":"wife-murdered-in-front-of-daughter-sirsa-news-rtk558875117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के सामने कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के सामने कर दी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
काईवाई करती पुलिस।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव गंगा की ढ़ाणी में बुधवार सुबह पति ने कस्सी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नशेड़ी पति ने पंजाब में रह रहे अपने पुत्र को फोन कर बताया कि मैंने तेरी माता को मौत के घाट उतार दिया है, इसको आकर संभाल ले। मृतक के पुत्र का कहना है कि उसका पिता शराब के नशे में आकर उसकी मां को शक की निगाह से देखता था। जांच अधिकारी एएसआई रामचंद्र ने बताया कि मृतका के बेटे करमजीत सिंह के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जिला मोगा के गांव थिराज से लगभग डेढ़ वर्ष से कालूआना रोड पर गंगा ढाणी में रह रहे चंद सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित जमींदार के खेतों में रखवाली का कार्य करते थे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे अमरजीत कौर और उसकी 15 वर्षीय बेटी सोमा रानी चूल्हे के पास बैठकर चाय पी रही थी। उसी समय चंद सिंह उठकर अंदर कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने शराब का सेवन किया और पत्नी से झगड़ा करना शुरू कर दिया। दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि चंद सिंह ने तैश में आकर पास में पड़ी कस्सी से पत्नी अमरजीत कौर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। अमरजीत कौर लहूलुहान अवस्था में वहीं पर दम तोड़ गई। लड़की सोमा रानी ने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को पिता द्वारा कस्सी से वार करने की घटना से अवगत करवाया।
हत्या के बाद बेटे को किया फोन
चंद सिंह ने कस्सी के वार से पत्नी को मौत के घाट उतारने के बारे में पंजाब में रह रहे अपने बड़े बेटे करमजीत को बताया कि मैंने तेरी मां को मार दिया है, यहां आकर इसको संभाल ले। इसी बीच बेटे करमजीत सिंह ने इस बारे में माता-पिता के साथ रह रही बहन से जानकारी प्राप्त की। बहन ने बताया कि मां को पिता ने कस्सी से लहूलुहान कर दिया है। इस घटना की जानकारी उसने अपनी विवाहित बहन को दी। करमजीत सिंह और उसका जीजा घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर बेटे करमजीत सिंह ने बताया कि हम चार बहन भाई हैं, जिसमें से मैं और मेरी एक बहन विवाहित हैं। जबकि मेरी अविवाहित बहन सोमा 15 वर्षीय और छोटा भाई ढाणी में माता-पिता के साथ रह रहे हैं। मैं अपनी विवाहित बहन के पास पंजाब के गांव में धान की रोपाई करने के लिए गया हुआ था। मेरा पिता अकसर मेरी माता को शक की निगाह से देखता था और झगड़ा करता था। इससे पहले भी वह कई बार मां पर कातिलाना हमला कर चुका है, इस बार भी उसने मां को शराब के नशे में मार दिया है। फिलहाल मुझे भी मेरे पिता से जान का खतरा बना हुआ है।