फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wife and cousin started fire, scorched after beating father who went to pick up children

बच्चों को लेने गए पिता से मारपीट कर पत्नी और चचेरे भाई ने लगाई आग, झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wife and cousin started fire, scorched after beating father who went to pick up children
सिरसा। बच्चों को लेने के लिए ससुराल में आए व्यक्ति पर उसकी पत्नी व चचेरे भाई ने मिलकर उससे मारपीट की और तरल पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उस पर पानी डालकर आग बुझाई। पीड़ित ने मामले की शिकायत डिंग थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव बीघड़ ने बताया कि उसकी वर्ष 2011 में चंडीगढ़ बस्ती सुचान निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बीते एक वर्ष से पत्नी उसके दोनों बच्चों को साथ लेकर उसके चाचा के लड़के मोनू के साथ रिलेशनशिप में रह रही है। उसने अपनी पत्नी से दोनों लड़कों को मांगा था, लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। बीते 23 मई को उसके ससुर सुरजीत सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद मोनू और पत्नी बच्चों को साथ लेकर सुचान में आ गए । पीड़ित ने बताया कि मोनू ने उसे फोन कर दोनों बच्चों को ले जाने की बात कही तो वह मोटरसाइकिल लेकर सुचान चला गया। वह रात को अपनी बुआ रानी पत्नी दुर्गा निवासी कोटली के घर चला गया और 27 मई को सुबह आठ बजे वह वहां से सुचान के लिए निकल गया, लेकिन सुचान के नजदीक स्थित ठेके के पास पहुंचा तो मोनू ने उसे रोक लिया और उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसने डंडे से उसके सिर पर वार किए। दुकानदार और अन्य लोगों ने बीच में आकर उसका बचाव कर दिया और वह अपने ससुर के घर पर पहुंच गया। जिसके बाद उसके पीछे-पीछे मोनू भी घर पर पहुंच गया। उसके ससुर के घर पर उसकी पत्नी, राजू, दर्शन, उसका चाचा मोहन, राजेश ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी तभी मोनू ने बोतल में भरा हुआ तरल पदार्थ उसके ऊपर डाल दिया और उसकी पत्नी ने माचिस से उसे आग लगा दी। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर एकत्र हो गए। मौका मिलते ही आरोपी वहां से फरार हो गए और आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझा दी। आग से झुलसने के कारण वह बेहोश हो गया और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पर अब उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच डिंग थाना के हेड कांस्टेबल इकबाल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed