फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Why is PM avoiding getting caste census done: Jairam

जातिगत गणना करवाने से क्यो बच रहे पीएम : जयराम

Tue, 21 May 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Why is PM avoiding getting caste census done: Jairam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। जैसे-जैसे चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुर बदल रहे हैं। लगता है उन्हें अपनी संभावित हार का अहसास हो रहा है। यह बात कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को सिरसा में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने ''5 न्याय'' और ''25 गारंटी'' के बारे में भी जानकारी दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र, विरासत से लेकर अलग-अलग मुद्दों पर बोल रहे है, उनका उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं किया है। प्रधानमंत्री इन बातों को लेकर सरासर झूठ बोल रहे हैं।जयराम ने कहा कि पंजाब-हरियाणा के किसानों के लिए एमएसपी किस आधार पर तय होगा इस बारे में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। पराली जलाना इन दोनों प्रदेश के किसानों के लिए मजबूरी है। इसके समाधान के लिए कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जातिगत गणना करवाने से क्यों बच रहे हैं। 20 से 25 पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया लेकिन किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया।
विज्ञापन



फोटो :12 : हिसार रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed