{"_id":"6894eb33c9eb7165a606ecb4","slug":"who-adorned-you-o-sanwar-devotees-danced-on-this-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142135-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे... पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
श्री श्याम बगीची में भजनों की प्रस्तुति देते हुए भजन गायक।
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में एकादशी के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि मंदिर में भजन संध्या से पूर्व सुबह निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा पटेल बस्ती स्थित खाटू श्याम मंदिर से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए श्याम बगीची धाम में पहुंचकर संपन्न हुई।
पवन गर्ग ने बताया कि शाम को सवा सात बजे जितेंद्र कुमार ने सपरिवार पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व धनंजय शुक्ला ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। बाद में बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित की गई और आरती की गई। इसके बाद राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया।
राजेंद्र गनेरीवाला हनुमान चालीसा के बाद भजन- लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का, आयो सांवरियो सरकार नीले पे चढ़ के, साचो थारो दरबार आयो थारे द्वार सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद बठिंडा से आए भजन गायक कंवर सिवान ने भजन- साथी हमारा कोन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, आएगा आएगा आएगा नीले चढ़ सांवरिया आएगा, तेरा किसने किया शृंगार सांवरे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
वहीं बठिंडा से ही आए भजन गायक लक्की कन्हैया ने बाबा श्याम के श्रीचरणों में भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाई। उन्होंने भजन- सज है प्यारा दरबार बाबा का, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, तू कृपा कर बाबा मैं कीर्तन करवाउंगा, ना गोरे का ना काले का मैं लाडला खाटू वाले का, हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है जीतेगा इक दिन मेरा दिल ये कहता है सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। इन पर श्यामप्रेमियों ने जमकर नृत्य किया। रात को सवा नौ बजे श्री श्याम रसोई का प्रसाद वितरित किया।