फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   While getting down at station, elderly woman got hit, part of her finger got cut

Sirsa: स्टेशन पर उतरते समय बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आई, हाथ की उंगलियां वाला हिस्सा कटा

Thu, 29 Feb 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

सिरसा में बुरुर्ग महिला ट्रेन से नीचे उतरने लगी तो ट्रेन चलने लगी और वह नीचे गिर गई। ट्रेन से नीचे गिरने पर उसका एक हाथ ट्रेन के नीचे आ गया। जिसके कारण उसका हाथ कट गया।

विज्ञापन
While getting down at station, elderly woman got hit, part of her finger got cut
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के कालांवाली स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम को एक बुजुर्ग महिला छिंद्र कौर निवासी बठिंडा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय हादसा हुआ। हादसे में महिला के एक हाथ की उंगलियां वाला हिस्सा कट गया और सिर पर भी चोट आई। खून से लथपथ महिला को सहारा सरबत ट्रस्ट की एंबुलेंस की सहायता से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालांवाली में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्र्राथमिक उपचार देकर सिरसा रेफर कर दिया। हादसे के बाद लोगों के शोर मचाने पर ट्रेन काफी देर रूकी रही और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार करीब 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला छिंद्र कौर की बेटी कालांवाली में शादीशुदा है। वह अपनी बेटी की बेटी का रिश्ता होने पर ससुराल पक्ष के द्वारा सिरसा में रखे रिंग सरेमनी समारोह में शिरकत करके सिरसा से बठिंडा जा रही थी। वह अपने भाई व अन्य परिवारिक सदस्यों के साथ सिरसा से बठिंडा जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में जा रही थी। लेकिन महिला छिंद्र कौर अपने परिवारिक सदस्यों को बिना बताए ही अचानक से कालांवाली रेलवे स्टेशन पर उतरने लगी। जैसे ही वह ट्रेन से नीचे उतरने लगी तो ट्रेन चलने लगी और वह नीचे गिर गई। ट्रेन से नीचे गिरने पर उसका एक हाथ ट्रेन के नीचे आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बेसुध हुआ महिला का भाई 
महिला छिंद्र कौर के हादसे का पता चलते ही महिला छिंद्र कौर का भाई बेसुध हो गया। तब उसके परिवार के सदस्यों ने उसे संभाला। महिला के इकलौते बेटे मंगु का भी अपनी मां की हालत देखकर रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि महिला कार पर आती तो नहीं होता हादसा 
घायल महिला के बेटे मंगु ने बताया कि समारोह के बाद उनका परिवार कार पर सवार होकर कालांवाली आ रहा था। इस दौरान वह अपनी मां को भी कालांवाली कार पर ला रहे थे। लेकिन उसकी मां ने कालांवाली रूकने से इंकार करके अपने भाई के परिवार के साथ ट्रेन पर बठिंडा तक जाने को कहा। जिस पर उन्होंने अपने मामा के साथ अपनी मां को चढाया था। यदि मां ने कालांवाली ही रूकना था तो वह उसे कार पर ही लेकर आते और कोई हादसा घटित ना होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed