फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Which vaccine will be given to the child till the age of 16 years, information will be available on the U WIN portal

Sirsa News: 16 साल तक बच्चे को कौन से टीका कब लगेगा यू विन पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

Sat, 29 Apr 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 29 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Which vaccine will be given to the child till the age of 16 years, information will be available on the U WIN portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जन्म से लेकर 16 वर्ष तक बच्चे को कौन-कौन से टीके कब-कब लगेंगे और किसी समय कितने लग चुके हैं, इसकी जानकारी अब यू विन पोर्टल पर मिलेगी। ऐसे में अब अभिभावकों को कागजों के झंझट से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी बच्चों का डाटा यू विन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए मुख्यालय को भेज दिया है।
बच्चे के जन्म के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेटनस, बीसीजी, ओपीवी, पेंटावैलेंट सहित कई प्रकार के टीके लगाए जाते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से बच्चों को एक कार्ड भी बनाया जाता है। इसमें इंजेक्शन लगने के बाद जानकारी दर्ज की जाती है। ऐसे में दूसरे राज्य में यह प्रक्रिया अलग होती है। इसके चलते बच्चों के अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्ड के गुम होने के बाद अभिभावकों को वैक्सीन संबंधित जानकारी नहीं रहती। इसके चलते बच्चों को अगला टीका समय पर नहीं लग पाता। ऐसे में विभाग ने डाटा यू विन पोर्टल पर बच्चों का सभी डाटा अपलोड करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी वैक्सीनेशन सेंटरों से डाटा मंगवाने के बाद मुख्यालय को भेज दिया है। जिले में एक लाख सात हजार बच्चे हैं, जिनका डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। जिले में अगर किसी बच्चे को वैक्सीन नहीं लगी, तो विभाग की ओर से उसके अभिभावकों से संपर्क करने के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


खसरा और रूबेला वैक्सीन से वंचित बच्चों को लगा सकते हैं टीका
बच्चों को खसरा और रूबेला रोग से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष अभियान चलाकर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को पहली वैक्सीन 9 से 12 माह के अंदर जबकि दूसरी वैक्सीन 14 से 24 माह के अंदर लगाई जाती है। विभाग की ओर से अब तक 95 फीसदी बच्चों को पहली वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है, जबकि दूसरी डोज 87 फीसदी बच्चों को दी जा चुकी है। ऐसे में अब विभाग की ओर से शेष रहे बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते वैक्सीन से वंचित बच्चों को उनके अभिभावक वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को अलग-अलग बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जाती है। जिनका अब वैक्सीनेशन संबंधित पूरा डाटा ऑनलाइन यू विन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। जिले के एक लाख 7 हजार बच्चों का डाटा मुख्यालय को भेजा गया है। जिसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। - डॉ. नितिन सोमानी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed