{"_id":"662bfa4d58eb0fc3ff0d31a4","slug":"whenever-a-thief-is-caught-he-will-be-interrogated-in-this-case-also-do-not-call-again-and-again-investigating-officer-umed-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118950-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब कभी कोई चोर पकड़ा जाएगा तो उससे इस मामले में भी पूछताछ की जाएगी, बार-बार फोन न करें : जांच अधिकारी उमेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब कभी कोई चोर पकड़ा जाएगा तो उससे इस मामले में भी पूछताछ की जाएगी, बार-बार फोन न करें : जांच अधिकारी उमेद
Sat, 27 Apr 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के वार्ड 12 में हुई चाेरी की घटना पर कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण को शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि जब इस बारे में जांच अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि जब कभी कोई चोर पकड़ा जाएगा तो इस मामले में भी उससे पूछताछ करेंगे, मेरे पास बार-बार फोन न करें।
पीड़ित शैंकी चौधरी ने बताया कि वह काम के चलते घर से बाहर रहता है। 17 व 18 अप्रैल को उसके घर वाले कही बाहर शादी में गए हुए थे। जब दो दिन बाद 19 अप्रैल को घरवाले लौटे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी टूटी हुई थी तथा उसमें से 1 तोला सोने के टोपस, 1 चांदी का कड़ा, 5 तोले चांदी की पाजेब, 1 चांदी का बिस्वा, 2 सोने के कोके, 5 चांदी के सिक्के व 1500 रुपये नकदी सहित लगभग 1 लाख रुपये का सामान गायब मिला।
इस घटना को लेकर उसकी माता कांता चौधरी ने 19 अप्रैल को थाना में लिखित शिकायत दे दी थी। शैंकी चौधरी ने बताया कि चोरी घटना में कुछ सबूत जांच अधिकारी उमेद सिंह को दे चुके हैं लेकिन अभी तक जांच का कोई नतीजा नहीं निकला। कार्रवाई न होने के चलते पीड़ित शैंकी ने सिरसा पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण को शिकायत दी है।
विज्ञापन
उनके पास केवल यही एक मामला नहीं है। वे अभी राजस्थान आए हुए हैं। इस मामले की जांच जारी है। जब कभी कोई चोर पकड़ा जाएगा तो उससे इस मामले में भी पूछताछ की जाएगी। उनके पास बार-बार फोन ना करो।
- सब इंस्पेक्टर उमेद सिंह, जांच अधिकारी।