फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When the smugglers started running away, Sirsa police controlled them by hitting the glass with sticks, recovered 25 kg 60 grams of ganja leaves.

Sirsa News: तस्करों ने भागने लगे तो सिरसा पुलिस ने शीशे पर डंडे मारकर किया काबू, 25 किलो 60 ग्राम गांजा पत्ती बरामद

Thu, 26 Dec 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
When the smugglers started running away, Sirsa police controlled them by hitting the glass with sticks, recovered 25 kg 60 grams of ganja leaves.
हरियाणा एनसीबी यूनिट सिरसा की हिरासत में आरोपी तस्कर। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव बड़ोपल में हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो इकाई सिरसा ने कार सवार दो नशा तस्करों को 25 किलो 60 ग्राम गांजा पत्ती के साथ पकड़ा है। आरोपी तस्करों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तो टीम ने डंडों से शीशे तोड़कर आरोपी तस्करों को पकड़ा।
आरोपी तस्कर भिवानी के गांव बड़वा निवासी राकेश कुमार व खेड़ी बरखी जिला हिसार निवासी देवीलाल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी राकेश और देवीलाल गांजा बेचने का काम करते हैं। जोकि बड़ोपल में टॉप फैमिली ढाबा के पास खड़े हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और वहां पर कार खड़ी थी। पुलिस टीम को देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने आगे का शीशा और चालक साइड का शीशा डंडे से तोड़ दिया और गाड़ी को रुकवाया। चालक साइड में बैठे युवक ने अपना नाम राकेश कुमार व दूसरे ने देवीलाल बताया गया। टीम ने जब कार की जांच की तो उसमें से दो पैकेट बरामद हुए। इनमें से 25 किलो 60 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed