फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wheat procurement will start from April 1 and mustard procurement from March 28

Sirsa News: गेहूं की खरीद एक अप्रैल से और सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू हो जाएगी

Sat, 04 Mar 2023 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from April 1 and mustard procurement from March 28
सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि किसानों को रबी की फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार से असुविधा न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर खरीद केंद्रों व अनाज मंडी में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद एक अप्रैल से और सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि खरीद एजेंसी समय पर किसानों की खरीदी गई फसलों का भुगतान व नियमित रूप से उठान करने के साथ ही नई दर से श्रमिकों का भुगतान करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने अधीन आने वाली अनाज मंडियों का निरीक्षण करें और जो भी कमियां है उन्हें दुरुस्त करवाएं। किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो पाए। वे शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में गेहूं व सरसों की खरीद प्रक्रिया के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) यश जालुका, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद बैनीवाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीएफएससी कप्तान सिंह, डीएमईओ चरण सिंह गिल, मार्केट कमेटी सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गेहूं की खरीद एक अप्रैल से सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके मद्देनजर अधिकारी अपने अधीन मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था काे 20 से पहले ठीक करवाएं। सरकार के निर्देशानुसार किसानों की गेहूं व सरसों की फसलों की खरीद प्रक्रिया आरंभ हो रही है, ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम संबंधित उपमंडल में खरीद केंद्रों अथवा अनाज मंडी का दौरा करते हुए किसानों को प्रदत्त सेवाओं की व्यवस्था देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed