{"_id":"6436f206b44a4a6a2d0cc23b","slug":"wheat-arrivals-in-full-swing-in-anaj-mandi-lifting-disrupted-due-to-non-updation-of-portal-sirsa-news-c-21-1-105123-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनाज मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर, पोर्टल अपडेट नहीं होने से उठान बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनाज मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर, पोर्टल अपडेट नहीं होने से उठान बाधित
Wed, 12 Apr 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है। बुधवार को जिले में तीन लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई। आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद दाेपहर में खरीद प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में देर शाम तक करीब दो लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। वहीं विभाग का पोर्टल अपडेट न होने के चलते उठान प्रक्रिया पूरी तरह से बंद है। जिले में करीब साढ़े तीन लाख क्विंटल खरीदा गया गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है।
मंगलवार को लस्टर लॉस को लेकर सरकार ने छह स्लैब बनाकर खराबे के अनुसार गेहूं के भाव में कटौती करने का पत्र जारी किया था। आढ़तियों ने इसका विरोध करते हुए खरीद प्रक्रिया बंद कर दी। लस्टर लॉस में राहत दिए जाने संबंधित मुख्यमंत्री के बयान के बाद बुधवार को आढ़तियों ने दोपहर बाद खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी। अभी तक आढ़तियों सहित अधिकारी भी लस्टर लॉस के वहन को लेकर असमंजस की स्थिति में है। किसानों को भी अभी तक लस्टर लॉस के कारण होने वाली कटौती की कोई जानकारी तक नहीं है। सरकार की ओर से जारी पत्र मिलने के बाद ही अधिकारियों, आढ़तियों सहित किसानों को कटौती संबंधित जानकारी मिल पाएगी। वहीं, मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को पानी, शौचालय और बिजली संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर किसान शिकायत भी कर रहे हैं।
एमएसपी पर 2125 रुपये के हिसाब से ही खरीदा जा रहा गेहूं
गेहूं की कटाई करने के बाद किसान सीधा उपज को मंडी में लेकर आर रहे हैं। सरकार की ओर से 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा जाना है। अभी तक लस्टर लॉस संबंधित जांच करने की कोई भी जानकारी न होने के चलते किसानों को 2125 रुपये के अनुसार ही खरीद की पर्ची दी जा रही है। मार्केट कमेटी रजिस्टर, आढ़तियों के पास आई फार्म और एजेंसी के पास जे फार्म पर भी तय एमएसपी का रेट अंकित किया जा रहा है। वहीं, पोर्टल अपडेट न होने के कारण अभी जे और आई फार्म भी पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहे। इसके कारण मंडियों से अभी तक एक भी गेहूं के बैग का उठान नहीं हो पाया है। जिले में साढ़े चार लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे ही पड़ा है।
विज्ञापन
किसान बोले - खरीद संबंधित नहीं है कोई जानकारी
मंगलवार को मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे थे, लेकिन आढ़तियों की हड़ताल के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। ऐसे में रात मंडी में ही गुजारनी पड़ी है। दोपहर दो बजे आढ़तियों से खरीद शुरू होने की जानकारी मिली। गेहूं किसी भाव पर खरीदा जाएगा, इसकी अभी तक जानकारी नहीं है। आढ़ती अपने स्तर पर ही पूरी प्रक्रिया कर रहा है। पहले ही गेहूं बारिश के कारण खराब हो गई है। प्रति एकड़ पांच से सात क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ा है। - ओमप्रकाश, रंधावा
मंगलवार को फसल की खरीद न होने से मंडी में रात गुजारनी पड़ी। अभी भी खरीद के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। गेहूं खराब होने को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किए हैं। सरकार को खुद के स्तर पर ही नुकसान का वहन करना चाहिए, ताकि किसानों को कुछ हद तक राहत मिल सके। अब तक न तो गेहूं की नमी की जांच की गई है और न ही तौल व खरीद संबंधित कोई जानकारी मिल पाई है। - रूपेंद्र पाल, फिरोजाबाद ।
वर्जन
जिले में सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई। सरकार की ओर से अब पोर्टल अपडेट किया जाएगा। इसके बाद ही उठान का काम हो पाएगा। खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है। - मांगेराम, डीएम, हैफेड।
अनाज मंडी में खरीद का काम शुरू कर दिया गया है। लस्टर लॉस संबंधित अभी तक कोई भी पत्र जारी नहीं हुआ है। सरकार के आश्वासन पर खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। एफसीआई गोदामों में ही गेहूं जाना है। अभी तक कटौती सरकार की ओर से वहन की जाएगी या किसान को करनी होगी, इसकी जानकारी संबंधित कोई भी पत्र जारी नहीं हुआ है। पोर्टल भी अपडेट न होने के कारण उठान का काम प्रभावित है। - मनोहर मेहता, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन सिरसा ।