फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Waterlogged fields, farmers' dreams shattered

Sirsa News: खेतों में भरा पानी, काले पड़ गए किसानों के अरमान

Mon, 22 Sep 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Waterlogged fields, farmers' dreams shattered
सिरसा। घग्गर के पानी में डूबे खेतों को देखता हुआ बुजुर्ग किसान। संवाद
सिरसा। घग्गर नदी से निकला पानी किसानों के अरमानों को साथ बहा ले गया। गांव अहमदपुर से ओटू हेड तक हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। आठ किलोमीटर के दायरे में काला पानी और सूखी हुई धान व कपास की फसल नजर आती है। धान की फसल ऊपर से हरी नजर आती है लेकिन अंदर डेढ़ फीट पानी भरा हुआ है। फसल धीरे धीरे वह गल रही और मुर्झाती जा रही है।
विज्ञापन

धान और कपास के गलने के कारण पानी दूषित होकर काला पड़ चुका है और चारों तरफ बदबू फैल गई है। आसपास के गांवों के ग्रामीण सुबह व शाम बदबू भरी हवा चलने से परेशान हैं। हालांकि किसान अपने खेतों में जाना नहीं छोड़ रहे है क्याेंकि कई दिनों से वह अपने यहां कदम नहीं रख पाए थे।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार अभी भी खेतों में एक से डेढ़ फीट पानी भरा हुआ है। जहां पर गहराई जाती है वहां पर दो से तीन फीट पानी है। दिन के समय पानी गर्म होकर उबलने लगता है और बदबू का आलम हो जाता है। सबसे ज्यादा प्रभाव 5 एकड़ व उसे नीचे के किसान व ठेके पर जमीन पर काश्त करने वाले किसानों पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे किसानों के सिर कर्ज चढ़ गया है क्योंकि फसलें खत्म हो चुकी हैं। ऐसा ही हाला महंगे दामों पर जमीन ठेके लेने वाले किसानों का है। जो लाखों रुपये कर्जें के नीचे आ गए हैं। सरकार से किसानों को अभी तक कोई मदद मिलने की घोषणा नहीं हुई है। किसानों का कहना है जलभराव ने उनकी सारी उम्मीदों को डूबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed