फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   water theft from canal

Sirsa News: वरुवाली नहर में पानी चोरी जारी, जेई पर मिलीभगत के आरोप

Mon, 31 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
water theft from canal
गांव जमाल की कमेटी ने जेई पर लगाए मिलीभगत के आरोप
विज्ञापन

फोटो -- 27
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। चोपटा क्षेत्र से गुजरने वाली वरुवाली नहर और नोहर फीडर में पानी चोरी नहीं थम रही है। टेल तक पानी न पहुंचने से परेशान गांव जमाल के ग्रामीणों की कमेटी ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार माथुर से मुलाकात की। कमेटी ने विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) पर पानी चोरी में मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।
कमेटी के सदस्य प्रहलाद सिंह, अशोक कुमार, देवीलाल और विजय कुमार ने बताया कि विभाग ने अवैध मोगियां तोड़ने की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद नहर में दोबारा अवैध मोगी खोलने के मामले सामने आए हैं। बर्जी नंबर 22000 के पास रविवार रात प्लास्टिक के पाइप लगाकर पानी चोरी की जानकारी मिली।
विज्ञापन

इससे नहर के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई की कथित मिलीभगत है और उनके पास इसके साक्ष्य भी हैं। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की कार्रवाई
सिंचाई विभाग ने पिछले दिनों वरुवाली नहर और नोहर फीडर पर अवैध मोगियां तोड़ने का अभियान चलाया था। एसडीओ हरदीप सिंह के नेतृत्व में करीब 30 अवैध मोगियां तोड़ी गईं। एसडीओ हरदीप सिंह ने कहा कि पानी चोरी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार माथुर ने बताया कि पानी चोरी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित हैं। उन्होंने कहा कि टेल तक पानी पहुंचाने के प्रयास जारी हैं और मिलीभगत सामने आने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed