फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water reached Nuhiyanwali's fields after 4 years, still waiting at the last end

4 वर्षों के बाद पहुंचा नुहियांवाली के खेतों में पानी, अंतिम छोर पर अभी भी इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Water reached Nuhiyanwali's fields after 4 years, still waiting at the last end
नुहियांवाली में पंखा लगाकर पानी उठाते कनिसान। - फोटो : Sirsa
ओढां। पिछले लंबे समय से रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल के पानी के इंतजार में बैठे नुहियांवाली के किसानों का इंतजार आखिर खत्म हो गया। 4 वर्षों के बाद खेतों में पानी पहुंचने के बाद किसानों में खुशी देखी जा रही है। वहीं अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांव रत्ताखेड़ा, राजपुरा सहित साथ लगते अन्य गांवों के किसान अभी भी सिंचाई पानी के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

दरअसल बरसात के बाद घग्गर में जलस्तर बढ़ने के चलते रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल में पानी छोड़ा गया है। ये पानी घुंकावाली के आधे रकबे तक पहुंच गया था, लेकिन आगे खरीफ चैनल पर लोगों ने खेतों में आवागमन के लिए अस्थायी बांध बना रखे थे। चामल के पास से घग्गर से निकाली गई ये खरीफ चैनल शेखूपुरिया, भागसर, पन्नीवाला मोटा सहित करीब 13 गांवों के किसानों के लिए वरदान बन रही है। लेकिन नुहियांवाली, रत्ताखेड़ा व राजपुरा सहित 4 गांव इसके पानी से वंचित चल रहे थे। नुहियांवाली के किसानों द्वारा कुछ बांध हटाए जाने के बाद किसानों को इसका पानी मिलना शुरू हो गया है, लेकिन रत्ताखेड़ा, राजपुरा व साथ लगते अन्य गांवों के किसान अभी भी इंतजार में है। बांध हटाए जाने के बाद घुंकावाली रकबा से करीब 3 किलोमीटर दूर तक खेतों में पानी पहुंच गया है। घुंकावाली रोड के निकट बांध हटने के बाद दूसरे छोर पर पड़ने वाली करीब 200 एकड़ भूमि से किसानों का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांवों के लोगों ने की बैठक
नुहियांवाली रकबा में पानी पहुंचने की सूचना के बाद अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांव राजपुरा, रत्ताखेड़ा, बनवाला व रामगढ़ सहित 4 गांवों के किसान रत्ताखेड़ा गोशाला में एकत्र हुए। सभी किसानों ने बैठक कर ये मंत्रणा की कि वे भी नुहियांवाली की तर्ज पर अपने खेतों तक पानी लेकर आएंगे। नुहियांवाली के बाद रत्ताखेड़ा तक करीब 6 अस्थाई बांध और मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें खरीफ चैनल के पानी का पिछले कई वर्षों से इंतजार था। बहुत खुशी हुई है कि हमारे खेतों में पानी पहुंच गया। खरीफ चैनल का पानी खेतों के लिए वरदान साबित होगा। हम तो यहीं कहते हैं कि अंतिम छोर पर पड़ने वाले सभी किसानों को इसका पानी मिले।
विनोद कुमार, किसान।
किसान को सिंचाई पानी मिल जाए तो और क्या चाहिए। करीब 4 वर्षों बाद आज हमारे खेतों में पानी पहुंचा है। हम पंखे से पानी उठाकर सिंचाई कर रहे हैं। खरीफ चैनल किसानों के लिए वरदान है। सभी किसानों को इसका पानी मिलना चाहिए।
अभय कुमार, किसान।
मेरा खेत घुंकावाली रोड से करीब 3 किलोमीटर दूर पड़ता है। मेरे खेत में पानी पहुंचने के बीच में 4 अस्थाई बांध पड़ते थे। 2 बांध हटा दिए गए हैं। आगे पंखे लगाकर पानी खेतों में ले जाया गया है। ये 2 बांध और निकलते हैं तो हमारे खेतों में सीधा पानी पहुंच जाएगा। हमारी तो यही मांग है कि प्रशासन समस्या का समाधान करे।

- हनुमान नेहरा, किसान।
खरीफ चैनल का पानी फसलों के लिए संजीवनी है। इस समय खरीफ चैनल में पानी आ गया है। हम खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। नुहियांवाली के अलावा बनवाला, रत्ताखेड़ा, राजपुरा व रामगढ़ सहित अन्य गांवों के किसानों को भी पानी मिले ताकि किसान खुशहाल हो।
सुनील नेहरा, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed