फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   water problem, road jam for water, aggitation in sirsa, patel basti people is angry, sirsa

पानी के लिए सिरसा-भादरा रोड जाम, पटेल बस्ती के लोगों ने एसडीई को सुनाई खरी-खोटी

Tue, 28 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 28 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
water problem, road jam for water, aggitation in sirsa, patel basti people is angry, sirsa
रोड जाम - फोटो : Desk

काफी समय से पीने के पानी के लिए परेशान बेगू रोड स्थित पटेल बस्ती के लोगों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। उन्होंने पेय जलापूर्ति की मांग को लेकर गोल डिग्गी चौक पर सिरसा-भादरा मार्ग जाम कर दिया। रोड जाम के चलते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से होकर निकाला गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई को महिलाओं ने खूब खरी-खरी सुनाई। बाद में एक्सईएन ने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर उनको शांत किया, तब कहीं जाकर एक घंटे से लगा जाम खुला। गर्मी के मारे प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मचारियों दोनों का बुरा हाल था। वहीं जाम में फंसी बसों से उतर कर यात्री पैदल और ऑटो से बस स्टेंड की ओर चल दिए। जब तक जाम खुला बसें खाली हो चुकी थीं।
विज्ञापन


पटेल बस्ती निवासियों ने सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गोल डिग्गी चौक पर अवरोधक डालकर यातायात जाम कर दिया। जाम में महिलाओं ने अधिक भागीदारी की। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया पर महिलाओं ने एक न सुनी। महिलाओं और बच्चों के उग्र तेवर देखकर पुलिसकर्मी भी पीछे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता लीलाधर बांसल मौके पर पहुंचे और उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। महिलाओं ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। करीब एक घंटे तक गर्मी के उमस भरे मौसम में वाहन चालक खड़े रहे और जाम खुलने के बाद राहत की सांस लेते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जाम के दौरान मरीज को लेकर आई एक एंबुलेंस भी फंसी रही।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले कई सालों से पेयजल किल्लत है। पूर्व में वहां कई बोरवेल पेयजल सप्लाई के लिए लगाए गए थे, जो अब चालू हालात में नहीं हैं। पिछले कई माह से तो समस्या और भी विकट हो गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। इस बारे में कई बार उपायुक्त से लेकर सभी अधिकारियों को शिकायतें दी, लेकिन अभी तक किसी ने भी समस्या की ओर गौर करना उचित नहीं समझा। प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते आज उन्हें जाम लगाना पड़ा।


जाम के बाद पुलिस ने परशुराम चौक की ओर से आने वाले वाहनों को काठमंडी की ओर रवाना किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया। जब बात नहंी बनी तो एक्सईएन प्रकाशवीर को मौके पर बुलाया गया। एक्सईएन को साथ लेकर लोग बस्ती में लगे बोरवेल दिखाने के लिए ले गए। स्थिति का जायजा लेने के बाद एक्सईएन ने लोगों को मंगलवार तक समस्या का कोई न कोई हल निकालने और सोमवार को टैंकर से पानी की सप्लाई भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed