फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   water problem in rajpura village

Sirsa News: चोपटा क्षेत्र के गांव राजपुरा साहनी में पीने के पानी का संकट

Tue, 05 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 05 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
water problem in rajpura village
गांव राजपुरा साहनी में पीने के पानी का संकट को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण। संवाद 
फोटाो- 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। खंड के गांव राजपुरा साहनी में पीने के पानी की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जलघर में लगी मोटर खराब होने के कारण कई दिनों से गांव के अधिकांश घरों में पानी की आपूर्ति बंद है। केवल जलघर के आसपास के कुछ घरों में पानी पहुंच रहा है। ढाणियों व अधिकतर घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि जलघर में पानी की आपूर्ति के लिए दो मोटरें लगाई गई थीं। इनमें से एक मोटर काफी समय पहले खराब हो गई। दूसरी मोटर अकेले पूरे गांव की जरूरत पूरी नहीं कर पा रही है। इसके चलते दूर-दराज के घरों में नल से एक बूंद पानी भी नहीं टपक रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

गांव के लोग रोजाना पानी के लिए परेशान हैं। कई परिवारों को टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इस पर अच्छा-खासा खर्च आ रहा है। गरीब परिवार इस बोझ को उठाने में असमर्थ हैं। कुछ लोग पड़ोस के गांवों या अन्य स्रोतों से पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश, भीम सिंह, जगदीश, विकास, सुरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया हमारा गांव छोटा नहीं है। यहां सैकड़ों घर और ढाणियां हैं। मोटर खराब होने के बाद से विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम बार-बार शिकायत करते हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जलघर में न तो कोई कर्मचारी नियमित रूप से आता है और न ही कोई अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचता है। विभाग की लापरवाही के कारण लोग लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मोटर ठीक नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
कई परिवार मजबूरी में महंगे दामों पर टैंकर से पानी खरीद रहे हैं। गांव वाले अब प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलघर की खराब मोटर को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि हर घर में नियमित पानी की सप्लाई शुरू हो सके।

लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले कई महीनों से वे विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों और मीडिया के सामने अपना मुद्दा उठाएंगे।
कोट्स
मामला संज्ञान में आया है। बुधवार को इस समस्या का हल कर दिया जाएगा।
-संदीप, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed