फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   water problem in colonies

Sirsa News: कॉलोनीवासी पानी के लिए परेशान, एक्सईएन से मिलकर की समाधान की मांग

Wed, 15 Apr 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
water problem in colonies
अ​धिकारियों से मुलाकात करने के दौरान वेलफेयर एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संस्था।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पंजुआना वाटर वर्क्स से पेयजल आपूर्ति प्रभावित, एक्सईएन बोले-वीरवार से नहीं आएगी दिक्कत
विज्ञापन

- बारिश के कारण खराब हुए टयूबवेल दुरुस्त करवाने की वेलफेयर एसोसिएशन ने की मांग
- अधिकारी बोले 10 जगह नए लगाए जाएंगे टयूबवेल

फोटो -- 6

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गेहूं के सीजन में पंजुआना वाटर वर्क्स की मुख्य बिजली आपूर्ति लाइन बाधित होने से लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति शाम सात बजे तक बंद रहती है। इससे कई क्षेत्रों में शाम के समय पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। समस्या के समाधान के लिए कॉलोनीवासियों ने एक्सईएन और एसडीओ से बुधवार को मुलाकात की।

गर्मी का मौसम तेजी से बढ़ने के कारण पेयजल आपूर्ति की मांग बढ़ गई है। इसी को लेकर बुधवार को गणेश विहार-हरि विष्णु कॉलोनी के लोगों ने एक्सईएन व एसडीओ से मुलाकात की। उनसे पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें अवगत करवाया कि नए टयूबवेल लगाए जा रहे हैं। पंजुआना वाटर वर्क्स की आपूर्ति समय पर देने के लिए बिजली निगम ने स्वीकृति दे दी है। वीरवार से आपूर्ति नियमित हो जाएगी।
विज्ञापन

गणेश विहार-हरि विष्णु कॉलोनी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी कंगनपुर रोड के सदस्य वीरेंद्र कुमार, एक्ससर्विस मैन राजेंद्र ढाका, सुभाष सहारण, रामकुमार ढिल्लो, सुरेंद्र कुमार पारिक, ओमप्रकाश अरोड़ा, दलीप सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल से शाम के समय पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है। बूस्टर ऑपरेटर ग्रुप में मैसेज डालकर पंजुवाना वाटर वर्क्स में बिजली आपूर्ति न होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने कहा कि पंजुआना वाटर वर्क्स से पानी आपूर्ति नहीं हो रही है तो डिविजन नंबर दो ऑफिसर रेजिडेंशियल काॅलोनी में आपूर्ति कैसे हो रही है। आमजन को छोड़कर ऑफिसर को पानी की आपूर्ति की जाती है। यह सरासर गलत है। वहीं, अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि गेहूं की फसल पकने पर बिजली के शाॅर्टसर्किट से बचाव व फसल को आग से बचाने के लिए सरकार के आदेशानुसार दिन में बिजली आपूर्ति बंद थी।
बारिश का पानी जाने से टयूबवेल हो गए थे खराब
कॉलोनीवासियों का कहना है कि कंगनपुर रोड चौधरी देवीलाल चिल्ड्रेन पार्क के पास के बूस्टिंग स्टेशन में पंजुआना से किसी कारणवश पानी न आने के कारण पानी आपूर्ति के लिए टैंक भरने के लिए तीन ट्यूबवेल लगाए गए थे। ये तीनों ट्यूबवेल 2025 में आई तेज बारिश से क्षेत्र हुए जलभराव के कारण ब्लॉक होकर खराब हो गए हैं। लंबे समय से इन्हें दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे हैं। यदि टयूबवेल ठीक होते तो उन्हें इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, एक्सईएन ने बताया कि तीनों टयूबवेल को दुरुस्त करवाने की अनुमति के लिए फाइल मुख्यालय भेजी हुई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी सभी को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

इन जगहों पर लग रहे हैं 10 टयूबवेल
कोर्ट कॉलोनी
एमआईटीसी कॉलोनी
एमसी कॉलोनी
अग्रसेन कॉलोनी नजदीक गोल डिग्गी चौक
केवी नंबर-2 स्कूल, कंगनपुर रोड
शांति नगर
सुखसागर कॉलोनी
जन कल्याण कॉलोनी
शिवपुरी नटार रोड नजदीक पंचमुखी गोशाला
गुरुद्वारा चिल्ला साहिब
कोटस
गेहूं के सीजन के चलते कुछ दिन पानी की दिक्कत आई थी। मंगलवार को बिजली निगम ने आपूर्ति नियमित कर दी है। ऐसे में अब कोई दिक्कत नहीं है। शहरी क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 10 क्षेत्रों में नए टयूबवेल लगाने का काम जारी है। गर्मी के मौसम में आमजन को दिक्कत नहीं आएगी।
-दीपक कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed