फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water in Panjuana canal after 16 days, the department has the capacity to store water for 14 days

16 दिन के बाद पंजुआना नहर में पानी, विभाग के पास 14 दिन के पानी स्टोर करने की क्षमता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Water in Panjuana canal after 16 days, the department has the capacity to store water for 14 days
सिरसा की सूखी पड़ी मेजर नहर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गर्मी का सीजन शुरू होते ही पानी की खपत भी बढ़ गई है। ऐसे में नहरबंदी के कारण पानी बचाने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 16 दिन के बाद पंजुआना नहर में पानी आया है। लेकिन 7 दिन बाद फिर नहर में पानी बंद हो जाएगा। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने के लिए विभाग के अधिकारियों ने योजना बनाई है। यदि जरूरत पड़ी तो राशनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

पंजुआना नहर के साथ बनाए गए मुख्य जलघर की टंकियों में पानी एकत्र किया जा रहा है। हालांकि विभाग के पास 14 दिन पानी की स्टोरेज करने की क्षमता है। सामान्य दिनों में शहर में एक दिन में करीब 45 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) पानी की खपत होती है। गर्मी के दिनों में पानी की खपत इससे काफी अधिक बढ़ जाती है। जिसके चलते जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से स्टोरेज करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए नए स्थानों पर जलघर बनाने की तैयारी भी की जा रही है। वहीं शहर में चार अन्य जलघरों में 66 एमएलडी पानी का स्टोरेज किया जाता है। नहरों में अधिक दिन बंदी का असर पेयजल सप्लाई पर पड़ेगा। अप्रैल माह में नहर बंदी अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बनाया जा रहा है नया शेड्यूल
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नया शेडयूल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत मई माह के बाद पेयजल सप्लाई में कटौती भी की जा सकती है। शहर में अभी पंजुआना, चतरगढ़पट्टी, मिनी सचिवालय जलघर व ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चार स्थानों पर पानी स्टोरेज : पंजुआना में दो डिग्गियां, दो निर्माणाधीन, 14 दिन के पानी का स्टोरेज
पंजुआना जलघर में दो डिग्गियों में अभी 14 दिन के पेयजल का भंडारण किया जाता है। जबकि नहरबंदी 16 दिन रहती है। जिस कारण जन स्वास्थ्य विभाग सप्लाई में कटौती कर कुछ स्थानों पर दिन में एक समय भी पेयजल सप्लाई करेगा। नहर बंद होने के बाद आखिर के दो दिनों में पेयजल समस्या का सामना करना पड़ेगा। वहीं पंजुआना में अभी तक दो डिग्गियां निर्माणाधीन है, जिनका अगले वर्ष तक निर्माण पूरा होने की संभावना है।
वाटर वर्क्स स्टोरेज क्षमता
पंजुआना जलघर: 20 एमएलडी
चतरगढ़पट्टी जलघर: 20 एमएलडी
मिनी सचिवालय जलघर: 15 एमएलडी
103 ट्यूबवेल से सप्लाई: 11 एमएलडी
क्या है एमएलडी
जन स्वास्थ्य विभाग एमएलडी के अनुसार पानी की खपत का अनुमान लगाता हैं। 1 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) में करीब 10 लाख लीटर पानी होता है। इसके अनुसार ही जलघरों की डिग्गियों व ओवर हैड टैंक में पानी का भंडारण कर आगे पानी की सप्लाई की जाती है।
16 दिन से बंद पड़ी पंजुआना नहर में आया पानी, 29 मार्च को सिरसा मेजर नहर में शुरू होगी सप्लाई
पंजुआना नहर में सोमवार को पानी छोड़ा गया है। 5 मार्च को पंजुआना नहर में पानी की बंदी ली गई थी। 21 मार्च को शुरू हुई पंजुआना नहर को एक सप्ताह बाद 29 मार्च को बंद कर दिया जाएगा। वहीं दो सप्ताह से बंद पड़ी सिरसा मेजर नहर 29 मार्च से शुरू होगी। 29 मार्च को चली सिरसा माइनर को एक सप्ताह चलाकर फिर बंद कर दिया जाएगा। सिरसा में पंजुआना नहर, सिरसा मेजर व सुखचैन माइनर से पानी की सप्लाई होती है। पंजुआना नहर से ही पंजुआना जलघर की डिग्गियों में पानी की सप्लाई दी जाती है। इसी प्रकार सिरसा मेजर से चतरगढ़पट्टी वाटर वर्कर्स की डिग्गियों में पेयजल का भंडार किया जाता है।

गर्मी को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने उचित व्यवस्था की हुई है। पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर में समय पर पेयजल की सप्लाई भी विभाग द्वारा दी जा रही है।
- बलवंत पूनियां, एसडीओ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed