फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water houses will be built in village Farwai Khurd and Ahmedpur.

Sirsa News: गांव फरवाई खुर्द व अहमदपुर में बनेंगे जलघर

Wed, 20 Mar 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Water houses will be built in village Farwai Khurd and Ahmedpur.
गांव अहमदपुर में ​स्थित जलघर।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हर घर जल योजना के तहत जिले के गांव फरवाई खुर्द व अहमदपुर में नए जलघर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 10.56 करोड़ की राशि जारी हो चुकी है। जलघरों का निर्माण होने से गांवों की आठ हजार की आबादी को लाभ होगा।
गांवों की मौजूदा स्थिति को लेकर बात करें तो गांव फरवाई खुर्द को गांव फरवाई कलां से पानी सप्लाई किया जाता है। दो गांवों की आबादी के अनुरूप गांव फरवाई कलां का जलघर नहीं है। गांव अहमदपुर की बात करें तो यहां की जलघर की क्षमता बहुत कम है। ग्रामीणों को पूरी तरह से पेयजल सप्लाई नहीं हो पाता है। ऐसे में यहां जलघर का निर्माण करवाया जाएगा। भविष्य के अनुरूप नए वाटर टैंक बनाए जाएंगे, ताकि आगामी 20 सालों तक ग्रामीणों को कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन

गांव फरवाई खुर्द व कलां के लिए विभाग की ओर से 5 करोड़ 83 लाख 25 हजार रुपये की लागत से जलघर का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य 9 मई 2025 को पूर्ण किया जाना है। वहीं, गांव अहमदपुर जलघर पर 4 करोड़ 37 लाख 42 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। जलघर के निर्माण कार्य एक अप्रैल 2025 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की बर्बाद न करें
विभाग के अधिकारियों के कहना है कि हर घर जल मिशन के तहत तेजी से काम किया जा रहा है ताकि हर किसी को स्वच्छ पेयजल मिल सके। जिला के प्रत्येक नागरिक से ये अपील की है कि वे पानी की बर्बादी न करें। घरों में भी रोजमर्रा के कार्यों के दौरान पानी की बचत करें।



जिले के गांव फरवाई खुर्द व अहमदपुर के लिए नए जलघर का निर्माण किया जाएगा। दोनों ही गांव के लिए राशि मंजूर की जा चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
- भानू प्रकाश एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग डिविजन 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed