फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water drainage projects incomplete in the city, show cause notice issued to contractors

सिरसा: शहर में पानी निकासी के प्रोजेक्ट अधूरे, ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

Sun, 19 Feb 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Water drainage projects incomplete in the city, show cause notice issued to contractors
डबवाली रोड पर बना पंपिंग स्टेशन। संवाद
सिरसा। शहर से बारिश के पानी की निकासी के लिए एक वर्ष से दो अलग-अलग प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है, लेकिन अभी तक काम अधर में ही अटका हुआ है। काम धीमी गति से चलने को लेकर अब नगर परिषद ने दोनों ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। वहीं, पानी निकासी के लिए प्रोजेक्ट पूरे न होने के कारण इस बार भी शहर वासियों को बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर के डबवाली रोड, मुख्य बाजार व कॉलोनियों में पाइप लाइन डालकर घग्गर नदी में बारिश के पानी की निकासी का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इस पर करीब 28 करोड़ की लागत आनी है। अभी शहर के कुछ हिस्से में ही पाइप लाइन डालने का काम हो पाया है। शहर डबवाली रोड और मुख्य बाजारों का पानी डबवाली रोड स्थित चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम के पास बने पंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाना है। इसके बाद मोटर के माध्यम से घग्गर नदी में पाइप के माध्यम से डाला जाना है। अभी तक शहर के ऑटो मार्केट, अनाज मंडी क्षेत्र और डबवाली रोड पर घग्गर नदी तक ही पाइप लाइन डालने का काम हो पाया है, जबकि मुख्य बाजारों व रिहायशी एरिया में इसका काम नहीं हो पाया है। पंपिंग स्टेशन पर भी मोटर नहीं लग पाई है। इसके अलावा बिजली कनेक्शन सहित अन्य कार्य होना भी शेष पड़ा है। वहीं, शहर के हिसार रोड पर भी बरनाला रोड और हिसार रोड की आसपास की कॉलोनियों का पानी रंगोई नाले में डालने का कार्य चल रहा है। करीब तीन माह से एनएचएआई की तरफ से अनुमति न दिए जाने के कारण काम ही अधर में अटका है। अमृत योजना के तहत आठ करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया जाना है। नेशनल हाईवे के साथ पाइप लाइन डालने की अनुमति न मिलने के कारण करीब दो किलोमीटर तक काम अटका हुआ है। खैरपुर में बनाए गए पंपिंग स्टेशन का काम भी अधर में ही है। पाइप लाइन डालने का काम अधर में होने के कारण नगर परिषद ने दोनों ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही काम जल्द ही पूरा किए जाने की चेतावनी दी है। ऐसे में अगर ठेकेदारों की ओर से काम को अधिक समय तक अटकाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में जाने की संभावना है।
विज्ञापन


बाजारों में डाली जाने वाले लाइन को मुख्यमंत्री घोषणा में किया जाएगा शामिल
शहर के मुख्य बाजारों व कॉलोनी में पाइप लाइन डालने के प्रोजेक्ट को नगर परिषद की ओर से मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया जाएगा। इसके तहत ही अब शहर में नए प्लान के तहत पाइप लाइन डालने के काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
शहर के हिसार रोड पर चल रहे प्रोजेक्ट का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। एनएचएआई की तरफ से अनुमति मिलने के बाद काम पूरा कर दिया जाएगा। शहर के डबवाली रोड चलने वाले बरसाती पानी निकासी के प्रोजेक्ट का काम भी 10 फीसदी ही रह गया है। इसके संबंध में ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही जल्द ही काम पूरा करने की चेतावनी दी है। - प्रवीन दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed